Looking for a Family Car Around ₹5 Lakh? These 3 Options Stand Out

इंडियन मार्केट में ₹5 लाख के बजट मे एक परफेक्ट फॅमिली कार सिलेक्ट करना काफी मुश्किल काम है। जब एक मिडल क्लास फॅमिली अपनी पहली गाड़ी लेने की प्लानिंग करती है तो सबसे पहले बहुत सी चीज़े सोचती है की लंबे समय तक चलेगी या नहीं, सैफ्टी, मायलेज और भी बहुत कुछ और सबसे खास बात यह है की अपने पूरे परिवार का सफर और सपने उस पहली कार से जुड़े होते है। इसलिए पहली कार सिर्फ कार नहीं बल्कि एक ईमोशन और फीलिंग होती है। इस ₹5 लाख के बजट सेगमेंट में ऑप्शन तो बहुत दिखते है इसलिए सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल बन जाता है। अक्सर लोग बड़े बड़े डिस्काउंट को देखकर कार खरीद तो लेते है लेकिन बाद मे हाइ मेंटेनेंस, कम रिसेल वैल्यू की वजह से परेशान हो जाते है।
इसीलिए एक अच्छी फॅमिली बजट फ़्रेंडली कार वही होती है जो सिर्फ खरीदते वक्त सस्ती न हो, बल्कि उसका माइलेज आपकी पॉकेट के उपर ज्यादा भोज न डाल सके। साथ ही उसका मेंटेनेंस और सर्विस कॉस्ट इतना कम हो की आपको हर बार सर्विस सेंटर जाने में ज्यादा कॉस्ट को लेकर चिंता ना करनी पड़े। इस आर्टिकल मे हम 3 सबसे पॉपुलर ऑप्शन्स का अनैलिसिस करेंगे जिसे आप कार खरीदने से पहले चेक कर सकते है।
मारुति अल्टो k10, रेनॉल्ट क्विड और मारुति एस-प्रेसो। हम इसमे brochure स्पेक कम प्रॅक्टिकल और अनबायस्ड बाते बताने की कोशिश करेंगे ताकी आपको बेस्ट अनैलिसिस मिल सके।

What Should You Look for in a Family Car Around ₹5 Lakh?

जब आप ₹5 लाख के बजट सेगमेंट मे एक बेहतरीन फॅमिली कार खरीदने की सोच रहे है तो हर पॉइंट आपको बहुत क्लियरली चेक करना पड़ेगा। इस सेगमेंट मे कंपनीज कॉस्ट कटिंग कर सकती है, इसलिए खरीदार को पता होना चाहिए की कौन सी चीज नॉन-नेगोशिएबल है। मार्केट डाटा, मैन्युफैक्चरर स्पेसिफिकेशन्स और ओनर इक्स्पिरीअन्सिज़ के अनैलिसिस के बेसिस पर कुछ मैन पॉइंट्स जो कोई भी कार खरीदने से पहले जरूर देखने चाहिए।

renault kwid, san luis potosi, mexico1


रनिंग कॉस्ट और फ्यूल इफिशन्सी

इस बजट सेगमेंट मे सबसे बडा फैक्टर होता माइलेज क्यूंकी अगर कार सस्ती है पर उसका फ्यूल कन्सम्शन ज्यादा है, तो वो आपको लॉंग-टर्म मे बहोत महंगी पड़ेगी। इसलिए खरीदार को सबसे पहले इंजन की इफिशिन्सी और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस को पहले समझना जरूरी है।
इस सेगमेंट मे मारुति अल्टो k10 और एस-प्रेसो अपने एडवांस्ड k10 इंजन के साथ सबसे आगे हैं, जो लगभग 24 kmpl और 24.76 kmpl का माइलेज क्लैम करती है। वहीं, रेनॉल्ट क्विड 1.0L भी लगभग 21 kmpl का अछा खासा माइलेज निकाल देती है। अगर आपका डेली रनिंग 40-50 km से ज्यादा है, तो मारुति के कंपनी फिटेड CNG वेरिएन्ट के तरफ देखना चाहिए, जहा रनिंग कॉस्ट ₹3-₹5 पर km तक गिर जाता है और फ्यूल के रेट्स भी काफी बढ रहे है।

मेंटेनेंस और सर्विस नेटवर्क

कार खरीदना सिर्फ एक बार का खर्च है, पर उसको मेंटेन करना हर साल का काम है। बात करते है मारुति सुजुकी की तो इंडिया मे इस कंपनी के ऑथोराइज़्ड सर्विस स्टेशन जगह जगह पर आपको देखने मिल जाएँगे। सुजुकी की सर्विस नेटवर्क पूरे कन्ट्री में बहुत स्ट्रॉंग है। वहीं रेनॉल्ट क्विड के स्पेयर पार्ट और पीरियोडिक मेंटेनेंस कॉस्ट मारुति के मुकाबले थोड़ा सा ज्यादा हो सकती है। मारुति के पार्ट्स सस्ते होते है और आसानी से लोकल मार्केट मे मिल जाते है, जो आपका पॉकेट बर्डन बहोत कम कर देता है।

s presso front look


केबिन कम्फर्ट और बूट स्पेस

फॅमिली कार का मतलब है पीछे बैठने वाले मेम्बर्स को प्रॉपर लेगरूम और हेडरूम मिल सके। केबिन के कम्फर्ट मे मामले में क्विड वाइड है, जिससे पीछे तीन लोग मारुति के मुकाबले बेहतर बैठ सकते है। एस-प्रेसो का टॉल-बॉय डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनकी हाइट ज्यादा है, क्यूंकी इसमे हेडरूम कमाल का मिलता है। और गाड़ी मे बैठना-उतरना काफी ईजी है। दूसरी तरफ बात आती है बूट स्पेस के बारे मे तो क्विड यहा दोनों से आगे निकल जाती है-इसमे 279 लिटर्स का बूट स्पेस मिलता है। एस-प्रेसो मे 240 लिटर्स और अल्टो k10 मे 214 लिटर्स का स्पेस मिलता है।

सेफ़्टी और रिसेल वैल्यू

₹5 लाख के बजट मे आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग तो नहीं मिलेगी, लेकिन कुछ बेसिक सेफ़्टी फीचर्स का होना कम्पल्सरी है जिससे आप समझौता नहीं कर सकते। चेक करें की गाड़ी मे डुअल फ्रन्ट एयरबैग्स, ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम स्टैन्डर्ड मिल रहा हो। यह कार्स अपने सेगमेंट के हिसाब से बेसिक safety प्रोवाइड करती है। बात करे रिसेल वैल्यू की तो, लॉंग-टर्म ओनरशिप को देखते हुए अल्टो और एस-प्रेसो एक अच्छी खासी कीमत दे देती है। क्यूंकी मार्केट मे इनकी काफी डिमैन्ड रहती है, साथ ही ब्रांड ट्रस्ट, लो मेंटेनेंस यह भी प्रमुख कारण है। लेकिन लुक्स और डिजाइन मे क्विड भी बेस्ट ऑप्शन है।

new alto k10


Features & Specifications

गाड़ी खरीदने से पहले टेक्निकल पार्ट समझना बहुत जरूरी है इस सेक्शन मे हम तीनों गाड़ियों के फीचर्स एण्ड स्पेसिफिकेशन्स पर बात करने वाले है ताकि कन्फ़्युशन न हो।

Maruti Alto K10:

alto k10 interior1


अल्टो मे 1.0L का K10C डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66 bhp को पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमे 5-स्पीड मैनुअल और AMT (AGS) दोनों ऑप्शन्स मिलते है। अल्टो का मइलेज 24.39 kmpl है जो कंपनी क्लेम्ड है। बात करे इसके फ्यूल टँक की तो 27 लीटर का फ्यूल टँक और बूट स्पेस 214 लिटर्स का दिया गया है साथ ही 160 mm ग्राउन्ड क्लियरेंस। वहीं फीचर्स मे एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ स्मार्ट प्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इन्फोटैन्मन्ट सिस्टम, स्टिरिंग माउंटेड औडियो कंट्रोल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल जाता है।

Renault Kwid

renault interior


रेनॉल्ट क्विड मे 1.0L का SCe (स्मार्ट कंट्रोल एफिशिएंसी) आता है, जिसकी मुख्य विशेषताए बेहतर माइलेज, मॉडर्न डिजाइन और स्मार्ट परफॉर्मेंस। यह इंजन 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क देता है। यह भी 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ अवैलबल है। इसका माइलेज लगभग 21.46 kmpl और 28 लिटर्स का फ्यूल टँक इसके साथ मिल जाता है। बात करे बूट स्पेस के बारे मे तो, 279 लीटर्स और 184 mm का ग्राउन्ड क्लियरंस यह एक प्लस पॉइंट है। फीचर्स के मामले मे इस गाड़ी मे 8-इंच का टचस्क्रीन, LED DRLs, रीवर्स पार्किंग कैमरा और स्टाइलिश व्हील कवर्स मिलते है जो अलॉय व्हील्स जैसे लगते है।

Maruti S-Presso

maruti suzuki s presso interior1


अल्टो K10 की तरह इसमे भी 1.0L K10C डुअल जेट पेट्रोल इंजन है, जो 66 bhp पावर और 89 Nm टॉर्क निकलता है, जिसमे मैनुअल और AMT गिअरबॉक्स मिलता है। अल्टो का माइलेज इस प्राइस सेगमेंट में सबसे ज्यादा 24.76 kmpl तक क्लैम किया जाता है और फ्यूल टँक 27 लिटर्स का है। इस टॉल-बॉय डिजाइन मे 240 लिटर्स का बूट स्पेस और 180 mm का ग्राउन्ड क्लियरन्स मिलता है। इसका डैश्बोर्ड काफी यूनीक है जहां सेंटर मे सेंट्रली-माउंटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इन्फोटैन्मन्ट और अच्छा खासा हेडरूम दिया गया है।

Pros & Cons of These Budget Cars

अगर इन तीनों बजट कार्स के pros और cons को एक साथ देखे तो मारुति अल्टो और एस-प्रेसो में कमाल का फ्यूल-इफिशन्ट इंजन, सबसे सस्ता मेंटेनेंस और जबरदस्त रिसेल वैल्यू बड़े pros है। लेकिन अल्टो का पुराना डिजाइन और रियर सीट में कम लेगरूम और एस-प्रेसो का बॉक्सी लुक जो सबको पसंद नहीं आता, इनके मेजर cons है।
दूसरी तरफ रेनॉल्ट क्विड का सबसे बडा फायदा उसका मॉडर्न SUV-स्टाइल डिजाइन, बूट स्पेस और वाइड कंफर्टेबलकेबिन है, लेकिन 3-सिलेंडर इंजन होने के कारण, हाई स्पीड (90-100 km/h) और कम गियर पर गाड़ी में थोड़ी वाइब्रेशन महसूस होती है। और मारुति के मुकाबले रिसेल वैल्यू इतनी स्ट्रॉंग नहीं है।

Real-World Ownership Experience

गाड़ी के क्लैम फैक्ट्स जैसे की माइलेज, मेंटेनेंस कॉस्ट एक तरफ और रियल-वर्ल्ड ओनरशिप इक्स्पीरीअन्स एक तरफ क्यूंकी असली टेस्ट तो रियल वर्ल्ड मे होता है। मारुति अल्टो और एस-प्रेसो मेंटेनेंस में आगे निकल जाती है- उनका रूटीन सर्विस कॉस्ट कम है और मारुति का वास्ट नेटवर्क लगभग हर जगह मिल जाता है। रेनॉल्ट का भी सर्विस नेटवर्क ग्रो हो रहा है।
बात करे स्पेअर पार्ट्स तो मारुति के पार्ट्स पूरे इंडिया में लोकल शॉप पर सस्ते और आसानी से मिल जाते है। वही रेनॉल्ट के लिए ऑथराइज़्ड सेंटर पर डिपेंड रहना पड सकता है या कभी कभी वेट करना पड़ सकता है।
सिटी और हाइवै पर तीनों गाड़ियां सिटी ट्रैफिक में कम्फर्टेबल है, छोटे टर्निंग रेडिअस की वजह से आसानी निकल जाती है। एस-प्रेसो और क्विड का हाइ ग्राउन्ड क्लियरन्स खराब सड़कों पर ईज़ली क्रॉस कर जाता है। हाइवै पर मारुति का K10 इंजन पन्ची है, लेकिन लाइटवेट होने से 90-100 km/h के उपर थोड़ी इन्स्टबिलिटी फ़ील होती है। इसमे क्विड का stiffer सस्पेन्शन बेहतर स्टबिलिटी और ग्रिप देता है।

आपके लिए कौन सी बेस्ट है?

जिनकी प्राइमरी रिक्वायरमेंट सबसे सस्ता मेंटेनेंस, मैक्सिमम फ्यूल इफिशन्सी और एक ट्रस्टेड गाड़ी चाहिए है जिसे बिना किसी झंझट के सालों-साल चलाया जा सके। उनके लिए अल्टो एक परफेक्ट चॉइस है।
स्टाइलिश डिजाइन, मॉडर्न लुक बडा बूट स्पेस और अच्छे फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते उनके के लिए क्विड बढ़िया गाड़ी साबित होगी।
वही एस-प्रेसो जो बेहतर कमांड-सीटिंग और ऊंची मिनी एसयूवी वाली फ़ील देती है इस प्राइस सेगमेंट में।

Things Many Buyers Ignore

बजट कार खरीदते वक्त सिर्फ प्राइस देखना काफी नहीं, बल्कि कई हिडन फ़ैक्टर्स लॉंग-टर्म मे पॉकेट पर भारी पड़ते हैं। सबसे पहले, इन्श्योरेन्स कॉस्ट और हर साल का रिनूअल प्रीमियम गाड़ी के पार्ट्स की कीमत पर डिपेंड करता है, जिसे बायर्स अक्सर इग्नोर कर देते है। इसके साथ ही टॉप सेलिंग वेरिएंट्स या cng मॉडेल्स पर चल रहा वेटिंग पीरीअड आपकी इमीडियट डेलीवरी के प्लान को उपर-नीचे कर सकता है। इसके अलावा, ऐन्यूअल मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स की लोकल मार्केट मे ईजी अवैलबिलिटी और ब्रांड का आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क ही कम्बाइन्ड रूप से आपकी रियल लॉंग-टर्म ओनरशिप कॉस्ट को तई करते है। फाइनली, गाड़ी को यूज करने के बाद मिलने वाली रिसेल वैल्यू का अंदाजा पहले दिन ही लगाना जरूरी है ताकि बाद मे फास्ट डिवैल्यूएशन की वजह से बडा नुकसान ना उठाना पड़े।

Which Family Car Should you Choose?

Team-BHP के लॉंग-टर्म ओनरशिप सर्वेज और यूजर डिस्कशन्स के मुताबिक, आपकी चॉइस पूरी तरह आपकी प्राइऑरटी पर डिपेंड करती है। अगर आपकी रिक्वार्टमेंटबेस्ट माइलेज, लोवेस्ट मेंटेनेंस और हेवी ट्रैफिक के लिए बेस्ट सिटी ड्राइविंग है, तो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और अल्टो K10 का दमदार K10C इंजन फोरम पर सबसे ज्यादा रिकमेंडेड है। वहीं दूसरी तरफ, Team-BHP रेपोर्ट्स के अकॉर्डिंग बेस्ट फॅमिली कम्फर्ट, एक्स्ट्रा शोल्डर रूम और सेगमेंट-बेस्ट बूट स्पेस के मामले मे रेनॉल्ट क्विड बाकी दोनों से आगे निकल जाती है।

Conclusion

इस बजट सेगमेंट चल रही रही कॉम्पिटिशनको देख कर एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है- आपकी फॅमिली की डेली नीड्स ही किसी भी ऑर्डनेरी गाड़ी को आपके लिए एक परफेक्ट कार बनाती हैं।

Disclaimer

यह आर्टिकल सिर्फ इंफॉर्मेशनल और एजुकेशनल पर्पजेस के लिए लिखा गया है। किसी भी गाड़ी को फाइनल करने से पहले लेटेस्ट मार्केट प्राइसेस, डीलरशिप ऑफर्स और पर्सनल टेस्ट ड्राइव जरूर लें, क्यूंकी रियल-वर्ल्ड डाइनैमिक्स हर बायर के लिए अलग हो सकते है। आर्टिकल मे यूज की गई सभी इमेजेस उनके रीस्पेक्टिव कार ब्रैंड्स और मैन्युफैक्चरर्स के ऑफिसियल्स सोर्सेस से ली गई है, जो यहां सिर्फ रिप्रेजेंटेशनल पर्पज और रीडर के सही विजुअल इक्स्पीरीअन्स के लिए यूज की गई हैं।
अगर आप को यह लेख उपयोगी लगा, तो कार खरीदने से जुड़े ये लेख भी पढ़े:


महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन
बलेनो, टाइजर & एक्सटर लगभग सेम प्राइस लेकिन डिफ्रन्ट स्पेक


Leave a Comment