पिछले कुछ सालों में इंडियन कार मार्केट में इंट्रेस्टिंग बदलाव हुए है। पहले जहा बायर्स हैच्बैक, सेड़ान और एसयूवी के बीच सीधे डीसीजन लेते थे, वही आज एक ही बजट में कई अलग अलग तरह की गाड़ियां अवैलबल है। इसी वजह से बाइंग डीसीजन पहले के मुकाबले ज्यादा कॉम्प्लेक्स हो गया है। बजट की बात करे तो 8 से 10 लाख रुपये मे कुछ गड़िया है जो जिन्हे आप देख सकते है। जिसमे मारुति बलेनो, टोयोटा टाइज़र और हुंडई एक्सटर है जो इस सेगमेंट मे बेस्ट ऑप्शन साबित होती है। यह तीन ऐसी कार्स है जो बिल्कुल अलग फिलोसोफी के साथ बायर्स को अट्रैक्ट करती है।
कागज पर तीनों अपनी जगह स्ट्रॉंग नजर आती है, लेकिन जब बात आती है लॉंग-टर्म ओनरशिप, फॅमिली प्रॅक्टिकलिटी, रनिंग कॉस्ट और रियल वर्ल्ड वैल्यू की-तब तस्वीर उतनी सिम्पल नहीं होती। इसीलिए इस कम्पैरिसन मे सिर्फ brochure स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स लिस्ट को रीपीट करने के बजाय रियल-ओनर्स के लॉंग टर्म फ़ीडबॅक, SIAM के सेल्स 2026 डाटा और टेस्ट्स को एनालाइज़ करके उन फ़ैक्टर्स को सामने रखेंगे जो असल बाइंग अफेक्ट करते है।

Looks & Design: प्रीमियम हैच्बैक, स्टाइलिश क्रॉसओवर या माइक्रो SUV?
पहली नजर में इन तीनों गाड़ियां के बीच सबसे बडा अंतर इनके डिजाइन और रोड प्रेजेंस में दिखाई देता है। दिलचस्प बात यह है की तीनों लगभग एक जैसी कीमत वालें खरीदारों को टारगेट करती है, लेकिन इनकी डिजाइन फिलोसोफी एक-दूसरे से पूरी तरह अलग है। कंपनियाँ सिर्फ मेटल शीट को अलग आकार नहीं दे रही, बल्कि अलग-अलग सोच वालें खरीदारों को आकर्षित कर रही है।

मारुति बलेनो: क्लीन फॅमिली हैच्बैक
बलेनो इस सेगमेंट की सबसे पुरानी गाड़ी है, इसका डिजाइन बिल्कुल साफ-सुथरा, चौड़ा और वाइब्रन्ट फ़ील देता है। इसका लुक काफी स्मूथ है, जो एक मैच्योर ऑडिएंस को पसंद आता है। अगर आपको तड़क-भड़क पसंद नहीं है और आप एक ऐसी गाड़ी चाहते है जो डीसेंट दिखे, ऑफिस और फॅमिली दोनों जगह फिट बैठे, तो बलेनो की सिम्पल एण्ड डिसेन्ट स्टाइलिंग आज भी इसे सबसे बैलेंस्ड ऑप्शंस मे गिनी जाती है। हालांकि इसका ग्राउन्ड क्लियरेन्स (170mm) और कम ऊंचाई आपको वो कल्ट एसयूवी वाली फ़ील कभी नहीं देगी।
टोयोटा टाइज़र: अ मॉडर्न क्रॉसओवर दॅट अट्रैक्ट यूथ
मारुति फ़्रॉन्क्स पर आधारित यह गाड़ी बलेनो वाले प्लेटफॉर्म पर ही बनी है, लेकिन इसने बलेनो के मुकाबले अधिक मस्कुलर और एसयूवी-प्रेरित व्यक्तित्व अपनाया है।
बलेनो से अलग क्या है?: टोयोटा ने इसके फ्रन्ट फेसिया मे अपनी सिग्नेचर हनीकॉम्ब ग्रिल और स्लीक रैप-अराउंड एलईडी डीआरएल दिए गए है जो इसे बलेनो से काफी स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते है। साथ ही गाड़ी के चारों तरफ दी गई ब्लैक प्लास्टिक क्लैडींग, रुफ़ सेल्स और थोड़े बड़े अलॉय व्हील्स इसे एक परफेक्ट क्रॉस ओवर बनाते है। यह उन युवा खरीदारों के लिए है जो हैच्बैक कम्फर्ट के साथ थोड़ा मस्कुलर और ट्रेंडी लुक चाहते है।

हुंडई एक्सटर: प्रॉपर माइक्रो एसयूवी
एक्सटर को कंपनी ने मिनी एसयूवी का लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बात करते है रोड प्रेज़न्स के बारे में तो इसका डिजाइन पूरी तरह से बॉक्सी और सीधा है। इसके फ्लैट बोनट, मस्कुलर व्हील आर्चेस और H-shaped एलईडी लाइट्स इसे सड़क पर एक अलग और मजबूत पहचान देते है। बात करते है हाइट के बारे तो बलेनो और टाइजर से इसकी हाइट ज्यादा है, जिसकी वजह से जब आप इसके अंदर बैठते हो तो आपको कमांडिंग व्यू मिलता है और सड़क साफ दिखाई देती है। भले ही साइज़ में यह छोटी हो, लेकीन इसका एसयूवी आर्किटेक्चर इसे देखने में एक बड़ी गाड़ी का भ्रम पैदा करने मे कामयाब रहता है।
डिजाइन के मामले में जहा बलेनो मैच्योरिटी और सिम्प्लिसिटी पर फोकस करती है, वहीं टाइजर एक स्पोर्टी क्रॉसओवर अपील देती है, जबकि एक्सटर सबसे ज्यादा SUV-like रोड प्रेज़न्स ऑफर करती है। इस राउन्ड का असली विनर बायर की निजी पसंद पर डिपेंड करता है, क्यूंकी तीनों का डिजाइन अप्रोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।

Engine & Mileage
ज्यादातर बायर्स को इस सेक्शन में कन्फ़्युशन होता है क्यूंकी तीनों कार्स में इंजन डिस्प्लेसमेंट एक ही है-1197cc (1.2-litre) लेकिन सिर्फ इस नंबर को देखकर यह मान लेना की तीनों गाड़ियां एक जैसा ही परफ़ॉर्म करेगी, तो यह बात मुश्किल होगी। असल में हर एक कार का इंजन ट्यूनिंग, पावर आउट्पुट और रियल वर्ल्ड डेलीवरी बिल्कुल अलग है।
पावर & परफॉर्मेंस रियलिटी
अगर बात पावर और परफॉर्मेंस की करें, तो मारुति बलेनो और टोयोटा टाइजर के 1.2L पेट्रोल वेरिएंट्स में मारुति का मशहूर DualJet इंजन मिलता है, जो 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अपने बेहतरीन रिफाइनमेंट और क्विक रिस्पॉन्स के लिए जाना जाता है, जहां हल्के पैर से एक्सिलेटर दबाते ही गाड़ी तुरंत स्पीड पकड़ती है। दूसरी तरफ, हुंडई एक्स्टर का 1.2L kappa इंजन 81 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है, जो बलेनो और टाइजर के मुकाबले थोड़ा कम है। शहर के ट्रैफिक में तो एक्स्टर का इंजन बहुत स्मूद चलता है, लेकिन हाइवै पर हाइ-स्पीड में ओवरटेक करने के दौरान इसमें बलेनो जैसी फुर्ती कम महसूस होती है। वैसे अगर आपको परफॉर्मेंस का एक अलग ही लेवल चाहिए तो टोयोटा की टाइजर में एक अतिरिक्त 1.0-लिटर Turbo पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो उन लोगों के लिए है जो बजट को थोड़ा बढ़ाकर एक दमदार ड्राइविंग इक्स्पीरीअन्स चाहते है।
माइलिज रियलिटी
कंपनी जो भी क्लेम करती है उसमे और रियल वर्ल्ड मे काफी फर्क होता है क्यूंकी माइलिज डिपेंड करता है। रोड कन्डिशन, ट्राफिक और भी कई चीजों के उपर इसलिए रियल ओनर्स के फीडबैक को देखना जरूरी होता है। अपने हल्के वजन के कारण बलेनो और टाइजर का 1.2L मैनुअल वेरिएन्ट भारी सिटी ट्रैफिक और AC ऑन रहने पर भी आसानी से 15 से 17 किमी/लीटर का माइलेज निकाल देता है, जबकि हाइवै पर यह आंकड़ा 17 से 19 किमी/लीटर तक टच करता है। वही दूसरी तरफ, हुंडई एक्स्टर का डिजाइन अधिक बॉक्सी और ऊंचा है, जिसके कारण हवा का प्रतिरोध इसपर ज्यादा पड़ता है। यही वजह है की सिटी ट्रैफिक मे इसका पेट्रोल मइलेज बलेनो के लेवल तक नहीं पहुंच पाता और 12 से 15 किमी/लीटर तक सिमट जाता है। हालांकि एक्स्टर के पास कंपनी फिटेड CNG का एक बेस्ट ऑप्शन मौजूद है, जो इसकी रनिंग कॉस्ट को बेहद कम करके डेली चलाने वालों को एक बडा प्रॅक्टिकल प्रॉफ़िट देता है।
इंजन & माइलेज फाइंडिंग्स
अगर आपकी प्राथमिकता पेट्रोल पर चलना और डेली सेविंग करना है, तो बलेनो इस सेगमेंट की सबसे मजबूत माइलेज दावेदारों में से एक है।
आपका फोकस है की थोड़े और बजट के साथ एक स्पोर्टी ड्राइविंग, मजबूत ग्रिप और हाइवै पर दमदार पावर चाहते हैं तो टाइजर का टर्बो वेरिएन्ट आपके लिए सबसे बेस्ट केस बनाता है।
लेकिन अगर आप एसयूवी की तरफ शिफ्ट होना चाहते है और आप प्राइमरिली सिटी के बम्पर-टू-बम्पर ट्रैफिक में गाड़ी चलाते हैं और आपके रूट पर CNG इन्फ्रस्ट्रक्चर अच्छा है, सेड़ान से ज्यादा एसयूवी पसंद है तो एक्स्टर बहुत ही बेस्ट चॉइस हो सकती है।
Space & Family Comfort
लॉंग स्ट्रिप पर जब आप निकलते है तो सबसे ज्यादा बूट स्पेस और कम्फर्ट बहुत माइने रखता है। यहां ये समझना जरूरी है की बलेनो और टाइजर का व्हील बेस एक्सटर से लंबा है, जिसका सीधा असर रेयर लेगरूम और कैबिन पर दिखाई देता है।
बूट स्पेस & कम्फर्ट
मारुति बलेनो में 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जहां एक मीडीअम सूट्कैस, एक डफ़ल बैग और छोटी मोटी जरूरत की चीजे रख सकते है। इसकी रेयर सीट्स स्प्लीट-फ़ोल्डिंग भी है जिससे बड़े समान के लिए फ्लेक्सबिलटी मिलती है। टोयोटा टाइजर का बूट स्पेस थोड़ा कम-308 लीटर है लेकिन इसका सीटिंग पोजीशन और एसयूवी स्टांस, समान को लोड- उन्लोड करणे में एक अलग प्रॅक्टिकल एडवांटेज देता है। लेकिन बूट स्पेस के मामले मे एक्सटर थोड़ा आगे निकल जाता है। मिनी एसयूवी होने के बावजूद एक्सटर का बूट स्पेस काफी गहरा और बडा 391 लिटर है, जो इस सेगमेंट मे एक बहत बडा प्लस पॉइंट है।
बात करते है तीनों कार्स के कम्फर्ट के बारे में तो बलेनो अपनी चौड़ाई एयर फ्लैट रेयर फ्लोर के कारण पीछे बैठने वाले तीन पैसेंजर को बेहतर स्पेस देती है CarDekho के रोड टेस्ट के अनुसार बलेनो मे 6-फूटर एडल्ट्स रीजनेबल कम्फर्ट के साथ आराम से बैठ सकते हैं- जो इस बजट मे एक रिमार्केबल अचीवमेंट है।
वहीं टोयोटा टाइजर की बात करे तो इसकी कूपे रुफ़ लाइन इसे स्पोर्टी लुक तो देती है, लेकिन पीछे ढलती छत के कारण टॉल पैसेंजर्स को बलेनो के मुकाबले हेडरूम थोड़ी कम महसूस हो सकती है। हालांकि नॉर्मल हाइट के पैसेंजर्स को इसमे कोई खास दिक्कत नहीं आती।
एक्सटर इस मामले में तीनों में से सबसे अलग है। एक्सटर की हाइट अच्छी बड़ी है, इसलिए हेडरूम बढ़िया मिलता है। साथ ही शहर मे 4 लोगों के साथ सफर करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
वर्डिक्ट
ज्यादा लेगरूम और फ्लैट फ्लोर चाहिये तो इस सेगमेंट मे बलेनो प्रसक्टिकल और स्पेस मैनेजमेंट ऑफर करती है।
दूसरी तरफ स्टाइल और स्पेस बैलन्स, स्पोर्टी क्रॉस ओवरफ़ील चाहते है, टाइजर बेहतरीन संतुलन बनाती है, और एक्सटर मे तो आपको ज्यादा बूट स्पेस मिलता है लेकिन इसके बावजूद मिनी एसयूवी भी एक्सटर ऑफर करता है।
Features & Technology
फीचर्स के नाम पर आजकल हर कार बड़े-बड़े दावे करती है की आम खरीदार कन्फ़्युशन मे पड जाता है इसलिए वो फीचर्स पर डिस्कस करना बेहतर होगा जो डेली ड्राइविंग मे काम आते हो न कि सिर्फ ब्रोशर मे मेन्शन किए गए फीचर्स।

Baleno
ईनफोटेन्मेंट, डेली कनेक्टिविटी & सनरूफ़
तीनों कारों में टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम मिलता है, लेकिन उपयोगिता मे अंतर साफ दिखता है। मारुति बलेनो में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ बेहतरीन और तेज रिस्पॉन्स मिलता है। टोयोटा टाइजर का सिस्टम भी इसके काफी करीब है और मॉडर्न स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को बिना किसी रुकावट के सपोर्ट करता है। वहीं, एक्सटर फेसलिफ्ट में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ-साथ पीछे के पैसेंजर्स के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो आज के समय में डेली कम्यूटर्स के लिए एक बेहद व्यावहारिक और जरूरी एडीशन है।
आजकल सनरुफ इंडियन मार्केट में एक बडा ईमोशनल ट्रिगर बन चुका है। बलेनो और टाइजर के किसी भी वेरिएन्ट में सनरूफ़ नहीं मिलता वही दूसरी तरफ एक्सटर सनरूफ़ ऑफर करता है, यह एक प्लस पॉइंट है की एक्सटर सनरूफ़ के मामले बायर्स को अट्रैक्ट कर सकता है।

Exter
हिडन फीचर्स
बड़े फीचर्स तो आपको कही पर भी देखने मिल जाएंगे इसीलिए हम यहां उन फीचर्स के बारे करते है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाते है। एक्सटर के टॉप वेरिएन्ट में वायरलेस फोन चार्जर,रियर एसी वेंट्स, औटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स और इन-बिल्ड डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते है। टाइजर के हायर वेरिएन्ट में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और 6-स्पीकर आर्कमिस साउन्ड सिस्टम की पावर है, हालांकि इसमे ADAS, ऑटो वाइपर्स और TPMS जैसे फीचर्स का अभाव है। वहीं बलेनो इस बजट में 360-डिग्री कैमरा या इन-बिल्ट डैशकैम ऑफर नहीं करती।
फीचर्स वर्डिक्ट

Taisor
maximum features: अगर आपकी प्राथमिकता सनरूफ़, डैशकैम, वायरलेस चार्जर और बेहतरीन कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी की है, तो एक्सटर का केबिन इस बजट में सबसे ज्यादा फीचर-रिच और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज नजर आता है।
Refined Daily Use: स्मूद इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कारप्ले और मारुति का भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क चाहिए, तो बलेनो एक नो-नॉनसेन्स और प्रॅक्टिकल चॉइस है।
Brand: टोयोटा जैसा बडा ब्रांड साथ ही स्पोर्ट लुक प्लस प्रीमियम टेक चाहिए तो टाइजर का अपर वेरिएन्ट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Safety
कोई भी कार लेने से पहले खरीदार सैफ्टी पर ज्यादा फोकस करते है चाहे वो बजट कार हो या फिर बहोत महंगी कार। इस सेक्शन मे हम सैफ्टी के बारे बात करने वाले है क्यूंकी कार कैसी भी हो सबसे ज्यादा सैफ्टी ही मैटर करती है।
बलेनो ने BNCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। और इसके Alpha और Zeta वेरिएन्ट मे आपको 6-ऐरबैग्स मिलते है। और इसके निचले वेरिएन्ट में सिर्फ 2 ऐरबैग्स मिलते है।
बात करे टोयोटा टाइजर की यह गाड़ी क्रैश-टेस्टेड नहीं है लेकिन यह 4-स्टार रेटेड HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमे इसे सुरक्षित माना जाता है। साथ ही में ABS, EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सैफ्टी फीचर्स मिलते है। बलेनो की तरह इसके टॉप वेरिएन्ट मे भी 6 ऐरबैग्स मिलते है।
एक्सटर का भी कोई आधिकारिक तौर पर कोई भी टेस्ट नहीं हुआ, लेकिन हुंडई इंडिया ने कार लॉन्च समय भरोसा जताया था कि इसके मजबूत स्ट्रक्चर और स्टैन्डर्ड सैफ्टी फीचर्स के कारण क्रैश टेस्ट होने पर इसे 4-स्टार या 5-स्टार सैफ्टी रेटिंग मिल सकती थी।
Price: showroom-on road
शोरूम में जो कीमत लिखी होती है वो शुरुवात है, असली प्राइस तब देखने को मिलती है, जब आप रजिस्ट्रेशन, इन्श्योरेन्स और RTO चार्जेस को पूरी तरह से जान लेते है।
बात करते है एक्स-शोरूम प्राइस के बारे में तो-
बलेनो ₹5.99 लाख से ₹9.84 लाख तक जाती है। टाइजर की एक्स शोरूम कीमत ₹7.25 लाख से ₹12.63 तक जाती है। और लास्ट में एक्सटर की एक्स शोरूम कीमत ₹5.81 लाख से ₹9.61 लाख तक चली जाती है। (बेस वेरिएन्ट & टॉप वेरिएन्ट)
ऑन रोड प्राइस की तरफ देखे तो बलेनो Delhi में 7.15 लाख के आसपास पहुँच जाती है, इसमे इन्श्योरेन्स, आर्टिओ, रजिस्ट्रेशन चार्ज यह सब आते है, अगर अलग से कोई ऐक्सेसरी चाहिए तो उसका कॉस्ट भी ऐड हो जाता है। हालांकि कंपीनीज़ फेस्टिवल के चलते ऑफर्स प्रोवाइड करती है। ( प्राइस सिटी के अकॉर्डिंग चेंज हो सकती है )
Ownership Reality
कार खरीदने का इक्साइट्मन्ट कुछ दिन का होता है, लेकिन असली ऑनर शिप उसके बाद शुरू होती है। सर्विस बिल्स, रिसेल वैल्यू और डीलर शिप इक्स्पीरीअन्स ही डिसाइड करते है की कार लॉंग-टर्म में वैल्यू देगी पाएगी या नहीं।
सर्विस कॉस्ट : मैन्ट्नन्स कॉस्ट के मामले मारुति बलेनो सबसे प्रॅक्टिकल चॉइस में से एक है। 2026 सर्विस एस्टीमेट्स हिसाब से पीरियॉडिक सर्विस ₹2,500-₹4,000 और 40,000 km मेजर सर्विस ₹7,000-₹9,000 के बीच रहती है। CarLelo और CarWale की ओनर शिप रेपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की हाइ पार्ट्स शेरिंग और इंडिया का सबसे बडा सर्विस नेटवर्क इसकी लॉंग-टर्म कॉस्ट को काफी लो रखता है।
वही दूसरे नंबर पर है टाइजर इसके ओनरशिप के बारे मे बात करे तो Autocar India और ZigWheels के एक्स्पर्ट्स के हिसाब से टोयोटा की वॉरन्टी और कस्टमर सपोर्ट प्रीमियम फ़ील देते है, लेकिन Tier-2 और Tier-3 सिटीज में इसका सर्विस नेटवर्क मारुति जितना वाइड नहीं है।
हुंडई एक्सटर भी ओनरशिप के मामले में एक बेस्ट कन्टेन्डर है। सर्विस नेटवर्क काफी अच्छा है और अफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर ब्रांड की रेप्यूटेशन भी स्ट्रॉंग है। सिटी यूजर्स के लिए ओनरशिप जनरली हैसल-फ्री होती है।
सेल्स रिपोर्ट : May 2026 सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक बलेनो ने 18,396 यूनिट्स सेल्स किए वही टोयोटा टाइजर ने 2,496 यूनिट्स सेल किए और एक्सटर ने 6,595 यूनिट्स सेल्स की। लेटेस्ट मार्केट रेपोर्ट्स के हिसाब से सेल्स वॉल्यूम और मार्केट अक्सेप्टन्स में बलेनो अब भी दोनों से आगे नजर आती है।
Conclusion
यह कम्पैरिज़न किसी एक कार को विनर नहीं बनाता क्यूंकी तीनों में ऑल राउंडर कोई नहीं, एक कार में आपको कम मेन्टेनेन्स मिलता है वही दूसरी कार मे एक्स्ट्रा फीचर्स। लेटेस्ट एक्स्पर्ट्स रिव्यूज, ओनरशिप रेपोर्ट्स और 2026 सेल्स डाटा को देखें, तो तीनों कार्स अपनी जगह स्ट्रॉंग है। इसलिए अगर आपकी प्राइऑरटी माइलिज, फॅमिली कम्फर्ट, लो मेन्टेनेन्स और अच्छी रिसेल वैल्यू है, तो बलेनो अब भी सबसे सेन्सबल चॉइस है । दूसरी तरफ टोयोटा टाइजर, जो फ्रॉन्क्स प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, उन बायर्स को अपील करती है जो टोयोटा ब्रांड ट्रस्ट और क्रॉसोवर स्टाइलिंग को प्रेफ्रन्स देते है। और जहां एक्सटर का सवाल है तो ये अपने एसयूवी डिजाइन, फीचर-रिच केबिन और सिटी फ़्रेंडली प्रॅक्टिकलिटी की वजह से अपनी अलग पहचान बनाती है।
for more explore
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी ट्रस्टेड सोर्सेज और अफिशल मैन्यफैक्चरर वेब साइट्स पर आधारित है और जून 2026 तक की इंफॉर्मेशन रिफ्लेक्ट करती है। ऑन-रोड प्राइस और फीचर्स, सिटी और वेरिएंट्स के हिसाब से बदल सकते हैं- खरीदारी से पहले ऑथराइज़्ड डीलर से कन्फर्म जरूर करें। यह किसी भी ब्रांड का स्पॉन्सर्ड कंटेंट नहीं है।
