Best Bikes Under ₹1 lakh in India(2026): On-Road Price & Mileage

₹1 लाख का बजट, शोरूम की रियलिटी –

₹1 लाख का बजट के साथ आप शोरूम जाते है तो अक्सर पिक्चर बिल्कुल अलग निकल आती है। लोग सिर्फ बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस देख कर ही डिसाइड कर लेते है, लेकिन RTO, इन्श्योरेन्स, डीलर के बाकी चार्जेस और एडिशनल एक्सेसरीज यह सब जुडने के बाद वही बाइक ₹1 लाख के उपर निकल जाती है। इस आर्टिकल मे हम इसी कन्फ़्युशन को क्लिअर करेंगे। हमने मुंबई की ऑन-रोड प्राइस को बेस बनाया है, 2026 (नवंबर) के हिसाब से, ताकि लिस्ट की हर बाइक सच में ₹1 लाख अन्डर ही रहे। हर बाइक के साथ क्लेम्ड माइलिज और रियल ओनर्स के फिगर्स अलग-अलग दिखाएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की डेली कम्यूटिंग, कम्फर्ट और मेंटेनेंस के अकॉर्डिंग से वो किस टाइप के राइडर के लिए बेटर साबित होती है।
यह आर्टिकल आपको कोई एक “बेस्ट बाइक” नहीं बताएगा। बल्कि ऐसा तरीका देगा जिससे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से खुद सही बाइक चूज़ कर सके।

₹1 लाख में कौन सी बाइक?

शोरूम पहुंचकर सबसे पहले जो बात चौंकाती है वह ये है की, एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत का फर्क। कुछ बड़ी साइट्स जैसे बाइकदेखो, जिगव्हील्स के मुंबई के आंकड़ों मे हीरो स्प्लेन्डर+ की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹79,300 है, पर ऑन-रोड जोड़ने के बाद वही बाइक लगभग ₹96,900 की पड़ती है, यानी करीब ₹17,500 ज्यादा। एचएफ़ डीलक्स में भी यह फर्क देखने को मिल जाता है। इसलिए ₹1 लाख के बजट वाला बायर अगर सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखकर चलेगा, तो आखिरी बिल उसका हिसाब बिगाड़ सकता है, हमने नीचे ऑन-रोड लिस्ट दी है (मुंबई), जिसे आप देखकर समझ जाएँगे, लेकिन एक्सेसरीज़ किट जो डीलर देता है वो इसमे इन्क्लूड नहीं है।

बाइकऑन-रोड (लगभग)
होंडा शाइन 100₹80,500
हीरो एचएफ़ डीलक्स₹80,000 से 85,000
टीवीएस स्पोर्ट₹83,500 से 85,000
बजाज प्लेटिना 100₹88,000 से
टीवीएस स्टार सिटी प्लस₹89,500 se
बजाज सीटी 110X₹92,000 से
बजाज प्लेटिना 110₹93,000 से
टीव्हीएस रेडियन₹95,000 से 99,800
हीरो स्प्लेन्डर +₹97,000 से 99,900
हीरो पैशन +₹96,300 से 1लाख
होंडा लिवो (ड्रम)₹99,000
hf deluxe & ct 110x


₹80,000 से ₹90,000 के बीच
इस रेंज में सबसे सस्ती बाइक होंडा शाइन 100 है, जो ₹80,500 तक मिल जाती है, उसके बाद हीरो एचएफ़ डीलक्स आती है, इसके किक, सेल्फ, ऑल ब्लैक और i3S चारों वेरिएन्ट लगभग ₹81,000 से ₹85,000 तक जाते है। टीवीएस स्पोर्ट का सेल्फ स्टार्ट वेरिएन्ट करीब ₹83,500 और प्लस वेरिएन्ट करीब ₹85,000 का है। बात करे बजाज प्लेटिना 100 की तो करीबन इसकी प्राइस ₹88,000 से शुरू होती है, जबकि टीवीएस स्टार सिटी प्लस ₹89,500 तक जाती है।
इस दायरे की कोई भी बाइक लेने पर ₹1 लाख के बजट में दस हजार से बीस हजार तक पैसे बच जाते है। इन्हे सर्विसिंग या एक्सेसरीज़ के लिए रखा जा सकता है।

₹90,000 से ₹1 लाख के बीच
यहा बजट लगभग पूरा हो जाता है। बजाज सीटी 110X लगभग ₹92,000 से और प्लेटिना 110 करीब ₹93,000 से शुरू होती है। टीवीएस रेडियन का बेस वेरिएन्ट करीब ₹95,000 का है, digi cluster ed ₹98,000 और 2026 का digi ड्रम वेरिएन्ट 99,800 तक जाता है।
टीवीएस ने अक्टूबर 2026 कॉ रेडियन का नया वेरिएन्ट लॉन्च किया है, जिसमे एलईडी लाइट और नए कलर दिए गए है। इसलिए खरीदने से पहले डीलर से जरूर पुछ लें की शोरूम मे कोनसा वेरिएन्ट अवैलबल है।
हीरो स्प्लेन्डर + में चार वेरिएन्ट आते है:
स्टैन्डर्ड – लगभग ₹97,000, ब्लैक एण्ड ऐक्सेन्ट – ₹97,700 तक, i3S ₹98,000 और मिलियन इडिशन ₹1 लाख तक।
हीरो पैशन प्लस लगभग ₹96,300 से लेकर ₹1 लाख के बीच मिलती है और होंडा लिवो का ड्रम वेरिएन्ट 99,000 तक जाता है।

सबसे जरूरी बात
सवाल सिर्फ यह नहीं है की “बाइक ₹1 लाख मे आती है या नहीं” बल्कि यह है की कौन सा वेरिएन्ट आता है।
बात करे हीरो पैशन प्लस के डिस्क वेरिएन्ट की तो ये ₹1 लाख के उपर चला जाता है। होंडा लिवो का डिस्क करीब ₹1,02,000 पर और टीवीएस रेडियन के दो डिस्क करीब ₹1,03,000 पर आते है। यानि एक ही बाइक ड्रम में बजट के अंदर रहती है, लेकिन डिस्क में बाहर निकल जाती है।

फ्लेक्स फ्यूल और बाकी बाइक्स के बारे में

हीरो ने स्प्लेन्डर + और एचएफ़ डीलक्स के फ्लेक्स फ्यूल वेरिएन्ट भी लॉन्च किए है, जो E20 से E85 तक के एथानॉल ब्लेन्ड पर चल सकते है। शुरुवात मे ये सिर्फ दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अवेलेबल थे। लॉन्च के कुछ दिन बाद हीरो ने इन पर सीमित समय की छूट भी दी थी, इसलिए मुंबई की ऑन-रोड कीमत डीलर से पूछकर की तय करें।
बात करे टीवीएस रैडर 125 और होंडा शाइन 125 के बारे तो, इनके बेस वेरिएन्ट ही ₹1 लाख से शुरू होते है जिसमे ड्रम ब्रेक आता है।

hf flex fuel new tech


एयर कूल्ड इंजन

बात करते है इंजन पावर के बारे मे तो उपर की सभी बाइक्स 100cc से 125cc तक के सेगमेंट में आती है। हीरो, होंडा, टीवीएस और बजाज सभी ब्रांडस इस केटेगरी में अपनी अलग आइडेंटिटी रखते है। तो पहले एक नजर डालते हैं की इस रेंज में कौनसी बाइक्स क्या ऑफर करती है।
100cc के आसपास की बाइक्स में सबसे हल्की और सस्ती होंडा शाइन 100 है। इसका 98.98cc इंजन करीब 7.3 bhp पावर देता है और वजन लगभग 99 kg है। जबकि हीरो स्प्लेन्डर+ और एचएफ़ डीलक्स, दोनों में 97.2cc का इंजन है और 7.9 bhp की पावर मिलती है। यानी इन दोनों की ऑन-रोड कीमत में 10 से 15 हजार का डिफरेंस देखने को मिल जाता है।
हीरो पैशन+ में भी यही इंजन है, लेकिन इसका वजन हीरो की बाकी दो बाइक्स से ज्यादा है, साथ ही पैशन मे डिस्क ब्रेक्स और स्पोर्टी लुक मिलता है जो स्प्लेन्डर और एचएफ़ मे नहीं मिलता।
बजाज प्लेटिना 100 में 99.59cc का इंजन, 117 kg वजन और 11 लिटर का बडा टँक मिलता है, हालांकि इसमे फ्रन्ट डिस्क का विकल्प नहीं है।
110cc के आसपास टीवीएस की तीनों बाइक्स- स्पोर्ट, स्टार सिटी+ और रेडियन में एक ही 109.7cc इंजन है। इनकी पावर करीब 8.1 से 8.2 bhp और वजन लगभग 115kg तक जाता है। इसलिए इनके बीच असली फर्क किमत और वेरिएन्ट का है।
होंडा लिवो इस दायरे में थोड़ी ज्यादा ताकत वाली बाइक है। इसका 109.51cc इंजन 8.67 bhp की पावर जेनरैट करता है, साथ में 9.3 Nm टॉर्क, 18 इंच के व्हील्स और CBS भी मिलता है।

honda shine & bajaj platina 100cc


माइलिज और रनिंग कॉस्ट

माइलेज के मामले में सबसे बड़ी उलझन कंपनी के दावे वाले आंकड़ों में होती है। एक ही हीरो स्प्लेन्डर+ का क्लेम्ड माइलेज एक जगह 70 kmpl लिखा मिलता है, तो दूसरी जगह 60 kmpl। टीवीएस स्टार सिटी प्लस के लिए भी 66 kmpl से लेकर 80 kmpl तक के आंकड़े दिख जाते है। इसलिए खरीदने से पहले क्लेम्ड नंबर से ज्यादा भरोसा उन लोगों के इक्स्पीरीअन्स पर करना बेहतर होगा जो रोज ये बाइक चला रहे है।
ओनर्स के बताएँ आंकड़े 100cc की ज्यादातर बाइक्स के लिए 60 kmpl के आसपास ही रहते है। BikeWale, Bajaj Finserv & ZigWheels जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर स्प्लेन्डर+ का माइलेज 55 से 65 kmpl के बीच ही दिखता है, जबकि कंपनी का दावा 80 kmpl का होता है। पैशन+ चलाने वाले भी करीब 60 kmpl ही बताते है। टीवीएस स्पोर्ट का कंपनी क्लैम माइलेज 80 kmpl है, लेकिन असल में यह 70 kmpl तक गिर सकता है। बजाज CT 110X चलाने वाले 60 से 70 kmpl के बीच बताते है। यानी अलग-अलग बाइक्स के बीच असली फर्क उतना बडा नहीं होता, जितना शोरूम पर दिखाए गए नंबर्स से लगता है।
अब इसे जेब में उतारकर देखते है- मान लीजिए आप रोज 20 km चलाते है और महीने में 26 दिन बाइक निकालते है, यानी महीने के करीब 520 km। मुंबई मे पेट्रोल का रेट लगभग ₹111 प्रति लीटर रखकर देखे तो कॉस्ट कुछ ऐसा बैठता है:

माइलेज फ्यूल/मन्थकॉस्ट/मन्थकॉस्ट/इयर पर/km
55 kmplलगभग 9.5 l₹1,050₹12,600₹2.02
60 kmplलगभग 8.7 l₹960₹11,500₹1.85
65 kmpl8 l₹890₹10,700₹1.71
hero passion & splendor 100cc


कौन सी बाइक किसके लिए?

सबसे कम बजट वालों के लिए होंडा शाइन 100 और एचएफ़ डीलक्स बेस्ट ऑप्शन है। इस ईस्ट सबसे हल्की बाइक शाइन 10 है। डीलक्स का वैट 110 kg तक जाता है और इसमे 9.5 लीटर का फ्यूल टँक दिया गया है। अगर आपको सबसे सस्ती टीवीएस चाहिए तो स्पोर्ट लगभग ₹83,500 से शुरू होती है, इसी के साथ 10 लिटर का फ्यूल टँक मिलता है।
जिनके लिए लंबी वारंटी मायने रखती है, उन्हे हीरो और होंडा का फर्क जरूर देखना चाहिए। हीरो अपनी ज्यादातर बाइक्स पर 5 साल की वारंटी देती है। स्प्लेन्डर+ फ्लेक्स फ्यूल पर 5 साल या 70,000 km की वारंटी मिलती है। होंडा शाइन पर 3 साल या 42,000 km की वारंटी है, लेकिन होंडा 3 साल के बाद 7 साल तक की एक्स्टेंडेड वारंटी का विकल्प अलग कीमत पर देती है। यानी कुल मिलाकर 10 साल तक कवरेज ले सकते है।
खराब सकड़ों और लंबी दूरी के लिए बजाज प्लेटिना 100 और CT 110X बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। दोनों मे 11 लिटर का फ्यूल टँक मिलता है। प्लेटिना 100 में 200 mm का ग्राउन्ड क्लियरेंस है और 116 से 118 kg वैट है और जिन्हे थोड़ी ज्यादा पावर चाहिए, उनके लिए प्लेटिना 110 में 9.81 Nm का टॉर्क मिलता है, जबकि होंडा लिवो में करीब 8.67 bhp की पावर मिलती है।
वही 125cc मे सिर्फ दो ऐसी बाइक्स है जिनका बेस वेरिएन्ट 1 लाख से स्टार्ट होता है, लॉंग ड्राइव और थोड़ा अग्रेसिव लुक जिन्हे पसंद है उनके लिए होंडा शाइन 125 और टीवीएस रेडर 125 बेस्ट ऑप्शन है।

₹1 लाख मे क्या समझौता करना पड़ता है?

इस बजट में सबसे बडा समझौता ब्रेक सिस्टम का करना पड़ता है। passion plus का डिस्क वेरिएन्ट लगभग ₹1,03,000 पर, livo का डिस्क वेरिएन्ट भी ₹1,02,000 तक जाता है और TVS radeon का डिस्क वेरिएन्ट ₹1,03,000 तक जाता है। इसलिए ज्यादातर बाइक्स में ड्रम ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। प्लेटिना 100 में तो फ्रन्ट डिस्क का विकल्प ही उपलब्ध नहीं है।
इस लिस्ट की सभी बाइक्स में 4-स्पीड गियारबॉक्स मिलता है और पावर 7.3 से 8.7 bhp के बीच रहती है।
बात करे सर्विस और स्पेयर पार्ट्स के सालाना खर्च के बारे में तो कोई फिक्स्ट आंकड़ा एक जगह उपलब्ध नहीं है, इसलिए हम कोई निश्चित रकम नहीं बता रहे। खरीदने से पहले पहली कुछ सर्विस का शुल्क और वारंटी की शर्तें जानने के लिए डीलर से बात करे।

platina & ct110x 110cc


खरीदने से पहले क्या जांचें?

इस लिस्ट मे कोई एक बाइक विनर नहीं है। सही डीसीजन तभी होता है जब आप अपनी जरूरत को साफ समझकर चलते है। सबसे पहले डीलर से उसी वेरिएन्ट का पूरा ऑन-रोड कोटेशन लिखित में ले लें जो आप परचेस करना चाहते है। एक ही मोडेल का ड्रम वेरिएन्ट ₹1 लाख के अंदर रह सकता है, जबकि डिस्क वेरिएन्ट आसानी से बाहर निकल जाता है। BikeDekho जैसी बड़ी साइट का रेफ़रेंस लेकर हमने किमते लिखी है, इसलिए आप डीलर से संपर्क कर ले क्यूंकी ज्यादातर केसेस में कॉमपोनेन्टस चार्जेज़ अलग से हो सकते है जो डीलर द्वारा दिए जाते है।
साथ ही टेस्ट राइड लेना बहुत इम्पॉर्टन्ट है, ताकि आपको अपने हिसाब से बाइक चूज़ करने मे आसानी हो। माइलेज को शोरूम के दावे से नहीं, बल्कि असल में ओनर्स के फीडबैक देखे। वारंटी और इन्श्योरेन्स की शर्ते भी ध्यान मे रखे ताकि आगे चलकर कोई प्रॉब्लेम फेस करना न पड़े।

FAQ

कंपनी जितना माइलेज बताती है, उतना मिलता नहीं?

अक्सर कंपनी माइलेज डिपेंड करता है, कन्ट्रोल्ड एनवायरनमेंट में जहा फ्लैट रोड, स्पीड 40-50 km/h, ज्यादातर टेस्ट मे राइडर का वैट 70-75 kg के आसपास होता है, नो एक्स्ट्रा लोड, फ्यूल क्वालिटी और टायर प्रेशर पर। जबकि रियल वर्ल्ड कन्डिशन अलग होती है। ट्रैफिक, लोड ये सब फैक्टर मैने रखते है।

एक ही बाइक की कीमत हर शहर मे अलग क्यों?

रोड टैक्स हर स्टेट में अलग होता है। कुछ स्टेट इंजन कपैसिटी के हिसाब से लेते है, कुछ कीमत के प्रतिशत पर। मेट्रो सिटी में इन्श्योरेन्स थोड़ा महंगा होता है। इन वजहों से एक ही बाइक की ऑन-रोड कीमत बदल सकती है।

Flex Fuel वाले मॉडल इस लिस्ट में क्यों नहीं?

उपलब्धता अभी सीमित है और प्राइसेज़ अभी पूरी तरह से फिक्स्ट नहीं है। कंपनी अपने हिसाब से कीमत रख सकती है क्यूंकी फेस्टिवल के चलते चेंजेस करने पड़ते है।

honda shine & tvs raider 125cc

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई कीमतें, इंजन और माइलेज के आंकड़े 2026 में उपलब्ध सार्वजनिक स्त्रोतों पर आधारित है और समय के साथ बदल सकते है। ऑन-रोड कीमत शहर, वेरिएन्ट, इन्श्योरेन्स और डीलर चार्ज पर डिपेंड करती है। इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से लिखित कोटेशन जरूर लें।
आर्टिकल में यूज की गई इमेज आधिकारिक वेबसाईट से लि गई है। इन इमजेस पर हमारे किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं है। ये केवल सूचनात्मक उद्देश से उपयोग की गई हैं।

For more explore – https://mtechskynet.com/mahindra-scorpio-n-2026-fact-and-brakdown/

Leave a Comment