भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की लहर ने पूरी ऑटो इंडस्ट्री को बदल दिया है, और इस लहर का सबसे बडा नाम रहा है Ola S1 X| लॉन्च होते ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बाजार मे तहलका मचा दिया है हालांकि यह updated फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है| लाखों बुकिंग्स, आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और कम चलने की लागत की वजह ये स्कूटर युवा और मिडल क्लास फॅमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गई है| आज Ola S1 X न सिर्फ एक स्कूटर है, बल्कि स्मार्ट, स्टाइलिश और सस्टैनेबल मोबिलिटी का प्रतीक बन चुका है|
Ola S1 X खरीदने के पीछे बहुत ही यूनीक रीजन्स है, जैसे की सबसे बडा कारण है पैसे की बचत| पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के मुकाबले इस स्कूटर का रनिंग कोस्ट बेहद कम है – करीब ₹1-2 प्रति किलोमीटर| इसलिए हर महीने मे हजारों रुपायोंकि बचत हो जाती है| इसके अलावा, आकर्षक फीचर्स जैसे टचस्क्रीन डैश्बोर्ड, क्रूज कंट्रोल, रीवर्स मोड, जैसे सॉफ्टवेयर updates इसे ICE स्कूटर्स से अलग रखते है|
दिन प्रतिदिन भारत मे EV टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है| सरकारी सब्सिडी, बढ़ती पर्यावरण जागरूकता और लोकल बैटरी production ने इस सेगमेंट को बूस्ट दिया| 2025 में EV स्कूटर सेल्स ने ऊंचाईयां छुई है, और Ola ने इसमे अहम भूमिका निभाई है| हालांकि अब प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है लेकिन Ola की innovative अप्रोच, घर-घर डिलीवरी और हाइपरचार्जर नेटवर्क ने इसे यादगार बना दिया|
Ola S1 X डिजाइन & लूक्स
डिजाइन के मामले में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी, क्यूंकी फर्स्ट इम्प्रेशन लूक्स एण्ड डिजाइन पर ही पड़ता है| इस स्कूटर का डिजाइन पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक है, स्लीक बॉडी शेप, क्लीन लाइंस, शार्प एजेस और मिनिमलिस्ट स्टाइलिंग इसे बाकी स्कूटर्स से अलग पहचान देते है| LED headlight और टेललाइट का स्मूद फ़्लो, कम्पैक्ट बॉडी प्रीमियम फिनिश इसे शहर की सड़कों पर एक स्टाइल स्टेटमेंट बना देते है| Gen-3 मॉडेल्स में बिल्ड क्वालिटी और भी बेहतर हो गई है, जिससे लुक और प्रीमियम फ़ील आता है|

कलर ऑप्शन
कंपनी ने 2026 में खूबसूरत कलर्स दिए है – Porcelain White, Jet Black, Industrial silver, Passion Red आदि| जो कलर्स कंपनी ने दिए है वो अट्रैक्टिव और ग्लॉसी लगते है साथ मे यह कलर्स यूनीक लुक देते है खासखर रेड कलर एक अलग ही लेवल का वाइब फ़ील देता है| वाइब्रन्ट और प्रीमियम मैट फिनिश के साथ ओला अब बजाज चेतक और टिविएस आईक्यूब जैसे प्रतिद्वंदीयों को कड़ी टक्कर दे रहा है|
रोड प्रेज़न्स
चाहे आप ट्राफिक मे हो या हाइवै पर, इसका स्टाइलिश लुक और बीस्ट परफॉर्मेंस लोगों का ध्यान खींच लेता है| ये न सिर्फ EV है, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट भी है| कुल मिलाकर Ola S1 X देखने मे जितना आधुनिक है, चलाने मे उतना ही मजेदार लगता है|
बैटरी & रेंज

Ola S1 X की सबसे बड़ी ताकत उसकी लॉंग लास्टिंग बैटरी है| 2026 मे कंपनी ने बैटरी के उपर काफी काम किया है, इस न्यू अपडेट मे आपको 2kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी मिलती है| टॉप मॉडेल्स जैसे S1 pro के अंदर कंपनी 300 km तक की IDC claimed रेंज दे रही है|
रियल वर्ल्ड में क्या मिलता है?
आमतौर पर लोग 70-80 रेंज ही निकाल पाते है| अगर आप नॉर्मल मोड मे सिटी में चलाते हो, तो 150-180 km आसानी से निकल जाता है| (यह वेरिएंट्स के उपर डिपेंड करता है की अपने कोनसा वेरिएन्ट चूज़ किया है) एको मोड मे सावधानी से चलाओ तो और भी बेहतर| हाइवै पर स्पीड बढ़ाने पर थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन फिर भी ज्यादातर लोगों के लिए काफी है|
डेली सिटी यूज
अगर आप रोज 40-60 km चलाते हो (जो ज्यादातर लोगों का केस है), तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर वीक में 2-3 बार चार्ज करना पड़ता है| रात मे इसे आप चार्जिंग के लिए रख देते है तो सुबह तक फूल चार्ज हो जाएगा| रनिंग कोस्ट सिर्फ ₹1-2 प्रति किलोमीटर है- पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले बहुत कम| नए 4680 भारत सेल्स वाली बैटरी से चार्जिंग भी तेज और लंबे समय तक परफॉर्मेंस बनी रहती है| कुल मिलाकर, रोजमर्रा की ज़िंदगी के लिए यह e-scooter काफी भरोसेमंद है|
परफॉर्मेंस & टॉप स्पीड

Ola की यह e-scooter चलाने में स्मूद फीलिंग आती है, इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से पिकअप तुरंत मिल जाता है- सिग्नल पर छूटते ही आगे निकल जाता है| ज्यादातर वैरिएंट्स में 0-40 km/h सिर्फ 4-5 सेकंड में हो जाता है, जो शहर की ट्रैफिक में बहुत काम आता है|
राइडिंग मोड्स
ओला की इस e-scooter मे आपको चार मोड्स मिलते है- एको, नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर|
एको मे शांत और सैविंग मोड रहता है|
नॉर्मल सिटी के लिए बेस्ट है|
स्पोर्ट और हाइपर मे गाड़ी और भी तेज और suspensive हो जाती है|
बात करते है इसकी टॉप स्पीड के बारे तो, यह स्कूटर शहर की सड़कों पर 80-85 km/h की शानदार टॉपस्पीड देती है| इसकी दमदार मोटर केवल कुछ ही सेकंड मे पिकअप पकड़ लेती है, जिससे ट्रैफिक में भी चलाना आसान हो जाता है| लॉंग राइड पर भी ये स्कूटर कंफर्टेबल है|
फीचर्स & टेक्नोलोजी

Ola S1 X को सिर्फ एक स्कूटर नहीं बल्कि स्मार्ट गैजेट की तरह बनाया गया है| कंपनी ने moveOS को शुरू से ही अपना फोकस रखा| move OS 1 से लेकर अब moveOS 5 तक, Ola ने बार-बार OTA updates के जरिए नई सुविधाएँ जोड़ी है- जो EV स्कूटर्स में पहले कम ही देखनों को मिलती थी|
टचस्क्रीन & स्मार्ट फीचर्स
बात करते है टचस्क्रीन के बारे मे तो इस स्कूटर मे आपको 7 इंच का बडा डिस्प्ले मिलता है जिसके अंदर बहुत तरह के स्मार्ट फीचर्स मिलते है जैसे की- कीलेस्स एंट्री और प्रोक्सिमिटी, क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक प्लैबैक, कॉल अलर्ट्स, स्मार्ट नेविगेशन, आदि| साथ ही आपको ऐप कानेक्टिविटी का फीचर्स मिलता है जिससे आप ऐप से स्कूटर लोक अन्लाक कर सकते हो, लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हो, राइड स्टैटस देख सकते हो, इन्ही स्मार्ट फीचर्स की वजह से राइडिंग इक्स्पीरीअन्स काफी स्मूद रहता जिससे चलाते वक्त बोर फ़ील नहीं होता और राइडिंग का फन 10x तक बढ़ जाता है|
चार्जिंग टाइम, प्राइस & वेरिएंट्स
Ola S1 X को घर पर चार्ज करना काफी आसान है, नॉर्मल घर के सॉकेट में लगने वाले 750W चार्जर से 4kWh बैटरी को फूल चार्ज होने में 5-6 घंटे लगते है| 5.2kWh वाले टॉप मोडेल को 6-7 घंटे| रोज 40-50 km चलाने वाले यूजर्स को हपते में सिर्फ 2-3 बार चार्ज करना पड़ता है|
प्राइस & वेरिएंट्स
Ola S1 X अलग-अलग बैटरी और फीचर्स के साथ आता है, इसलिए इसका एक्स-शोरूम प्राइस सिटी के हिसाब से बदलता रहता है; आम तौर पर बेस – 2 kWh वेरिएन्ट करीब ₹65क-80क में मिल जाता है, मिड रेंज 4 kWh वेरिएन्ट ₹75k -₹1.10 लाख के बीच मे आते है, और लॉंग रेंज S1 + (5.2 kWh) वेरिएन्ट लगभग ₹1.25-₹1.30 लाख तक जा सकता है| ध्यान रहे ये approximate ranges हैं ऑन-रोड प्राइस में RTO और Insurance ऐड होंगे, और डीलर ऑफर्स से फाइनल फिगर कम या ज्यादा हो सकता है| अधिक जानकारी के लिए आप https://www.olaelectric.com/ चेक कर सकते है|
Pros & Cons
Pros:
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, तुरंत पिकअप, कम रनिंग कॉस्ट, ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स, अच्छी रेंज शहर में|
Cons:
सर्विस नेटवर्क अभी इम्प्रूव हो रहे है, कुछ यूजर्स को सॉफ्टवेयर ग्लिच और बिल्ड क्वालिटी पर शिकायत, खराब सड़क पर सस्पेन्शन सख्त लग सकता है|
Final Verdict
Ola S1 X उन लोगों के लिए अच्छा e-scooter है जिनकी रोज की ज़िंदगी शहर में है, दिन में 50-75 किलोमीटर रनिंग करते है, और उन्हें स्टाइल, फीचर्स और सैविंग करना पसंद है| ये स्कूटर युवाओं के लिए बेस्ट है – देखने मे मॉडर्न, पिकअप तेज है, फीचर्स ढेर सारे है और चलाने का खर्चा पेट्रोल स्कूटर से बहुत कम है|
लेकिन कुछ कमियाँ भी है, सर्विस और आफ्टर सेल्स अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं है (इम्प्रूव हो रहे है), कुछ सॉफ्टवेयर रेलेटेड इशू यूजर्स ने फेस किए है|
आखिर मे, अगर आप EV ट्राइ करने को तैयार हो, थोड़ा रिस्क कम ले सकते हो और रोज की सवारी को मजेदार बनाना चाहते हो तो Ola S1 X एक बेटर ऑप्शन है|
Disclaimer
यह लेख इलेक्ट्रिक वाहनों की सामान्य जानकारी, उपलब्ध डेटा और वास्तविक यूजर अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया है| कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, रेंज, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कंपनी द्वारा समय समय पर बदलाव हो सकते है| किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने से पहले कृपया स्वयं टेस्ट राइड अवश्य लें, अधिकृत डीलर से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें और अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार सूचित निर्णय लें|