आज हम बात करने वाले है एक ऐसी साइकिल के बारे मे जो इलेक्ट्रिक है, इंडियन माइक्रो-मोबिलिटी मार्केट में एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक साइकिल को लेकर भारी मार्केटिंग ट्रिक्स चल रही है| रॉ मटेरियल्स और लिथीअम बैटरी कॉस्ट के चलते सच्चाई ये है की र20,000 से पहले कोई टिकाऊ ऐडल्ट e-cycle नहीं आती| इस क्रिटिकल सेगमेंट में Leader E-Power L6 pro एक बडा दावेदार है, चलियें बिना किसी भेदभाव के इसका एक असली ऑन ग्राउन्ड रिव्यू करते हैं और जानते है इसका सच|
Build Quality & Design
क्या यह साइकिल रफ इंडियन रोड्स झेल पाएगी? सबसे पहले बात करते है इसके स्ट्रक्चर की तो, leader l6 pro में आपको मिलता है एक high-tensile steel frame जो इसे एक यूनीक लुक देता है| आज कल की महंगी cycles में एल्युमिनियम अलॉइ फ्रेम आता है जो लाइटवेट होता है, लेकिन इस बजट मे स्टील फ्रेम मिलना बड़ी बात है| बात करते है स्टील फ्रेम के बारे मे तो इसका सबसे बडा फायदा, रफ रोड, गड्ढे पर आप इसे चलाते हो तो बिना किसी दिक्कत के सारे झटके झेल सकती है| इस इ- साइकिल मे आपको 19-इंच का फ्रेम और 27.5-इंच के बड़े व्हील्स मिलते है| यह geometry उन लोगों के लिए आइडील है जिनकी हाइट 5 फीट से लेकर 6 फीट तक है अगर आपका हाइट ग्रुप ये है, तो आपको राइडिंग posture एकदम कम्फर्टबल और स्पोर्टी लुक मिलेगा|

Battery & Motor Performance
बैटरी को लेकर कंपनी ने बहुत ही प्रैक्टिकल सेटअप दिया है| इस साइकिल का सबसे बडा सेलिंग पॉइंट है इसकी 36W की lithium-ion battery जो फ्रेम के उपर माउन्टेड है, और ये बैटरी रिमुवेबल है, जिससे आप एक डेडीकेटेड की से अन्लाक करके निकाल सकते है| इसमे 36W 6.4Ah या 7.5Ah ( वारिएन्ट के हिसाब से) की बैटरी आती है जो इन-हाउस ip67 रेटेड प्रोटेक्टिव केसिंग के साथ आती है|
प्रैक्टिकल बेनेफिट – अगर आप किसी अपार्टमेंट, फ्लैट या होस्टेल के दूसरे या तीसरे फ्लोर पर रहते है, तो आपको पूरी साइकिल उपर ले जाने की जरूरत नहीं है, बस बैटरी को अन्लाक करो, निकालो, और अपने कमरे के नॉर्मल लैपटॉप चार्जर वाले स्विचबोर्ड में लगाकर चार्ज कर लो| इसे फूल चार्ज होने मे लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है|
250W Rear Hub Motor
Leader L6 pro मे आपको बहुत ही तगड़ी मोटर मिलती है, जो इसके पिछले व्हील में 250W की BLDC high torque hub motor लगी है| इंडियन लॉ के मुताबिक, बिना किसी लाइसेन्स और रेजिस्ट्रैशन के आप ज्यादा से ज्यादा 250W की मोटर ही चला सकते हैं, तो ये बिल्कुल लीगल और सेफ है| सिटी के नॉर्मल ट्रैफिक ग्रॅडिएंट्स पर ये मोटर आपको इतना इन्स्टेन्ट ऐक्सेलरैशन दे देती है की पेड़ेल मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी|
Real-World Range Claims VS Reality
रेंज के मामले मे कंपनी क्लैम और रियल वर्ल्ड क्लैम इनमे बहुत फर्क होता है क्यूंकी ये डिपेंड करता है राइडर वेट और ट्राफिक के बेस पर|
Pure Throttle Mode: अगर आप सिर्फ इस साइकिल को स्कूटी की तरह ऐक्सेलरैटर घुमाकर चलाते है, तो ये आपको आसानी से 15 से 20 km रेंज देगी|
Pedal Assist Mode: अगर आप हल्का सा पेडल चलाते और मोटर आपको पुश करती है, तो ये 25 से 30 km तक रेंज देती है|
बात करते है इसकी टॉप स्पीड के बारे तो 25 km/h पर एलेक्ट्रॉनिकली locked है| यह सिटी के डेली कम्यूट के लिए इनफ है |

Hardware, Safety & Maintenance
हालांकि बजट सेगमेंट में अक्सर कंपनीज हार्डवेयर पर काम्प्रमाइज़ करती है, लेकिन leader ने यहाँ कुछ जरूरी फीचर्स प्रोवाइड किए है|
Dual Mechanical Disc Brakes: क्यूंकी ये एक इलेक्ट्रिक वीइकल है जो 25 km/h की स्पीड पकड़ती है, इसको तुरंत रोकने के लिए दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए है| इनकी ब्रेकिंग ग्रीपिंग पावर काफी बेहतर है| साथ ही इसमे इलेक्ट्रॉनिक ऑटो कट-ऑफ मिलता है-यानि जैसे ही आप ब्रेक दबाओगे, मोटर को पावर सप्लाइ मिलना बंद हो जाएगा, जो एक्सीडेंट्स को 90% तक रोकता है|
Front Suspension Fork: इसमे सामने की तरफ बेसिक सस्पेन्शन मिलता है, हालांकि यह कोई off-roading सस्पेन्शन नहीं है लेकिन डेली सड़कों के bumps और patholes पर आपके wrists और shoulder पर सीधा झटका आने से रोकता है|
Single Speed Setup (No Gears): इस इलेक्ट्रिक साइकिल मे आपको कोई गेयर्स नहीं मिलते, कुछ लोगों को यह नेगेटिवे पॉइंट लग सकता है, लेकिन बजट बाइअर के लिए सुनहेरा ऑप्शन है| गेयर्स न होने की वजह से चैन उतरने का झंझट नहीं होता और आपका लॉंग-टर्म मैन्ट्नन्स कॉस्ट ज़ीरो हो जाता है|
Pros
Safety Cut-Off- इसके दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक्स तो हैं ही पर सबसे सही चीज इसका ऑटोमैटिक पावर कट-ऑफ है| जैसे ही आप ब्रेक लेवल को हल्का सा भी दबाते हो तो मोटर को पावर जाना क्विकली बंद हो जाता है| सिटी ट्रैफिक में सडन ब्रेकिंग के वक्त यह फीचर एक्सीडेंट्स से बचाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है|
No Maintenance cost- यह एक सिंगल-स्पीड साइकिल है, जिसका मतलब है न चैन उतरने की टेंशन और न ही बार-बार सर्विस सेंटर जाने का काम|
Removable Battery– इससे टाइम सेव होता है, हर बार साइकिल को चार्ज के लिए कही भी नहीं ले जाना पड़ता क्यूंकी इसकी बैटरी removable है जिससे एप सिर्फ बैटरी निकाल कर आप अपने घर या ऑफिस के नॉर्मल स्विचबोर्ड से इसे चार्ज कर सकते है|
Cons
अगर आप यह साइकिल खरीद रहे है तो कुछ बातों क्या ध्यान रखें:
Weight– स्टील फ्रेम और बैटरी मिलाकर इसका वजन लगभग 22-23 kg हो जाता है| अगर रास्ते मे इसकी बैटरी खतम हो गई, तो इसे नॉर्मल साइकिल की तरह पेडल मार कर चलाना काफी थका देने वाला काम होगा|
Basic LED Indicator-इसमे कोई एडवांस्ड एलसीडी स्क्रीन नहीं है जो आपको डिजिटल स्पीड या ओडोमिटर दिखाए, बस एक छोटा सा एलईडी पैनल है जो बैटरी का लेवल (लो, मीडीअम, हाइ) दिखाता है|
Overnight Charging Warning– इसकी बैटरी में ऑटो-कट ऑफ है लेकिन लिथीअम बैटरी की लाइफ लंबी रखने के लिए इसे कभी भी रात भर प्लग-इन करके मत छोड़ें| 3-4 घंटे मे कम्प्लीट चार्ज हो जाती है|

The Bottom Line
Leader unisex E-पावर L6 Pro 27.5T पर कैपिटल तभी इन्वेस्ट करना चाहिए अगर आपका प्राइमेरी गोल ₹23,000 के टाइट बजट मे एक ज़ीरो मैन्ट्नन्स, शॉर्ट-डिस्टन्स, सिटी कम्यूटर ऐसेट निकालना हो| एक विश्वसनीय इंडियन ब्रांड और रिमुवेबल बैटरी convenience इसे इस प्राइस पॉइंट का सबसे लॉजिकल और स्टैबल प्रोडक्ट बनाती है| लेकिन अगर आप long-touring या अल्ट्रा लाइटवैट परफॉर्मन्स इक्स्पेक्ट कर रहे हैं तो यह मशीन आपके लिए नहीं है|
Disclaimer:
यह एक पूरी तरह से निष्पक्ष रिव्यू है, जिसे उपभोक्ताओं के फीडबैक, ऑन-ग्राउन्ड डेटा और हमारे गहरे औटोमोटिव एनलीसिस के आधार पर तैयार किया गया है| लेख में दिए गए टेक्निकल फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत, ब्रांड की ऑफ़िशियल गाइडलाइंस और अमेजन इंडिया के पब्लिक सोर्सेस से वेरीफाई की गई है, जिनमे समय के साथ बदलाव हो सकता है| इस रिव्यू को विजुअल और जानकारी पूर्ण बनाने के लिए एस्तेमाल की गई तस्वीरें मूल निर्मातायों/प्लेटफ़ॉर्म की संपत्ति है, जिनका उपयोग केवल रेफ्रन्स के लिए किया गया है|
