इंडिया का EV मार्केट तेजी से ग्रो कर रहा है, और अब कस्टमर्स सिर्फ रेंज या बैटरी कपैसिटी नहीं, बल्कि डेली सिटी प्रॅक्टिकलिटी भी देखते रहें है| ऑफिस कम्यूट, ट्रैफिक पार्किंग और लो रनिंग कॉस्ट- इन सब चीजों को कम्बाइन करके ही आज का अर्बन कार बायर डिसिशन लेता है| और इन्ही कारणों की वजह से Citroen eC3 एक इन्ट्रस्टिंग ऑप्शन बन कर सामने आ रही है, क्यूंकी यह नॉर्मल हैच्बैक फ़ील के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का प्रॅक्टिकल सोल्यूशन देने की कोशिश करती है|
Citroen eC3 का मजबूत अँगल है इसका सिटी-फोकस्ड नेचर| यह उन लोगों के लिए बनी है जो रोज के शॉर्ट-टू-मीडीअम अर्बन ड्राइव के लिए एक सिम्पल, कंफर्टेबल और कॉस्ट-ईफेक्टिव EV चाहते है| इस इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन यूनीक और इसका कैबिन प्रॅक्टिकल है| अगर आप एक ऐसी EV देख रहे हो जो मेट्रो सिटी या सेमी-अर्बन मे यूज के लिए सेन्सबल हो, तो eC3 का concept काफी रेलेवेंट लगता है| परफॉर्मेंस से ज्यादा फोकस रियल-लाइफ सिटी यूज़ेबिलिटी पर है, और यही इसकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है|
Design & Road Presence
Citroen के इस इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन एक नॉर्मल हैच्बैक से काफी अलग अप्रोच फॉलो करता है, और यही उसकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है| इसका टॉल-बॉय प्रोफाइल सिर्फ स्टाइलिंग चॉइस नहीं, बल्कि कैबिन स्पेस अर्बन यूज़ेबिलिटी को सपोर्ट करने वाला डिजाइन एलेमेन्ट है| कार की ओवरॉल डाइमेंशंस- 3981 mm लेंथ, 1733 mm विड्थ, 1586 mm हाइट और 2540 mm व्हीलबेस के साथ आती है, जो इसे कम्पैक्ट रखते हुए भी रोड पर डीसन्ट प्रेज़न्स देती है| इस गाड़ी मे आपको 170 mm ग्राउन्ड क्लीरन्स मिलता है जो स्पीड बेकर्स और अनीवन रोड्स पर काफी यूजफुल होता है|
फ्रन्ट डिजाइन मे स्प्लीट-हेडलैम्प ट्रीट्मन्ट का इफेक्ट क्लियर्लि दिखता है- अप्पर सेक्शन में स्लिम लाइटिंग सिग्नेचर और लोअर एरिया मे मेन हेडलैम्प सेटअप, जो eC3 को एक डिस्टिंगक्टिव फेस देता है| बात करते रेयर साइड की तो स्क्वायर्ड टेललाइट और क्लीन टेलगेट लेआउट इसके बॉक्सी प्रपोर्शन्स को बैलेंस करते है, जबकि 15-इंच व्हील्स और व्हील कवर्स प्रॅक्टिकल सिटी कैरिक्टर को और मजबूत करते है|
फ्रेंच स्टाइलिंग का रियल चरम यही है की eC3 लाउड नही लगती, बट देखते ही पहचान में आ जाने वाली लगती है| यह डिजाइन अग्रेशन से ज्यादा यूज़ेबिलिटी, विज़बिलिटी और कम्फर्ट को प्रायोरिटी देता है- और सिटी बायर्स के लिए यही एक स्मार्ट EV आइडेंटिटी बन जाती है|

Battery, Range & Charging
Citroen eC3 का बैटरी सेटअप गाड़ी को एक बेहतर सिटी EV की तरह डिफाइन करता है| इसमे 29.2 kWh lithium-ion बैटरी पैक दिया गया है, जो साइज़ के हिसाब से डेली अर्बन यूज के लिए बैलेंस लगता है| बात करते सबसे इम्पॉर्टन्ट पॉइंट जो की है इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का रेंज, क्लेम vs रियल, तो कंपनी ने क्लैम किया है 320 km, लेकिन रियल वर्ल्ड मे डिफरेंस होता है क्यूंकी एक्चुअल में बैटरी की रेंज डिपेंड करती है, रोड पर ट्रैफिक हेवी या लाइट, AC यूज हो रही है या नहीं, गाड़ी मे लोड कितना है और ड्राइविंग स्टाइल ये सब चीज़े रियल वर्ल्ड रेंज मे मैटर करती है| लेकीन आम तौर पर 250-270 के आसपास रेंज मिल सकती है|
चार्जिंग कनेक्टिविटी को देखा जाए तो DC फास्ट चार्जिंग के साथ बैटरी 10% से 80% तक लगभग 1 घंटे के आसपास चार्ज हो जाती है लेकिन अगर आप घर के नॉर्मल 15A वाले स्विच बोर्ड से चार्ज करना चाहते है तो इसमे लगभग 9 से 10 घंटे का समय लग सकता है|
बात करते है ओनरशिप कॉन्फीडेन्स के बारे, Citroen India के अफिशल वॉरन्टी टर्म्स के मुताबिक इस EV पर 3 years/1,25,000 km की वीइकल और 7 years/1,40,000 km की बैटरी वॉरन्टी मिलती है|
City Driving Experience
लिनीअर पावर डेलीवरी- Citroen eC3 में परमानेंट मैग्निट सिंक्रोनस मोटर लगाई गई है जो 57 PS की पावर और 143 Nm का टॉर्क निकालती है| ऑटोकार इंडिया के रोड टेस्ट डेटा के मुताबिक, इसका इनिशल एक्सेलेरेटर रिस्पॉन्स अदर इलेक्ट्रिक कार की तरह सडन या जर्की नहीं है| शहर के बम्पर-टू-बम्पर ट्रैफिक में इसका स्मूद क्रूज functions गाड़ी को बिना किसी झटके के आगे बढ़ाता है, जिससे बम्पर डैमेज का रिस्क 90% कम हो जाता है|
Citroen eC3 का सस्पेन्शन कम्फर्ट इस सेगमेंट में सबसे अच्छा है जो बायर्स ने अपनी रेपोर्ट्स मे कहा है| और एक्स्पर्ट्स और यूजर्स के प्रॅक्टिकल एक्सपीरियंसिज़ के अकॉर्डिंग Citroen eC3 का ‘प्रोग्रेसिव हाइड्रोलीक कुशन सस्पेन्शन’ इंडियन रोड्स के लिए गेम चेंजर है| टेस्ट ड्राइव रिव्यूज में कस्टमर्स ने इसके फ्लाइंग कार्पेट इफेक्ट’ को बेजोड़ और बेहद आरामदायक बताया है| शहर के ट्रैफिक से गाड़ी निकालना एक अलग ही चॅलेंज है, कंपनी ने इसको ध्यान मे रखते हुए इसमे 4.98 मीटर का काफी छोटा टर्निंग रेडियस दिया है, जो शॉर्टकट्सपर बिना किसी मेहनत के गाड़ी को एक बार में ही मोड देता है| डैश्बोर्ड को इस तरह से सेट किया गया है की आगे का पूरा रास्ता और कोरनर्स बिना किसी ब्लाइन्ड-स्पॉट के एकदम क्लियर बचे रहते है| पतले पिलर्स होने की वजह से साइड का ट्रैफिक आराम से दिखता है, और गाड़ी की सीटींग पोजीशन थोड़ी उंची है जिससे ड्राइवर को सामने का पूरा बोनट और दोनों कोने साफ दीखाई देते है|

Interior & Features
बात करते है इसके इन्टीरीअर के बारे में तो कंपनी ने काफी बढ़िया फीचर्स दिए है, इसके इन्फोटेन्मेंट सेटअप मे कैबिन का सबसे बडा अट्रैक्टिव पार्ट है इसका 10.2 इंच का बडा टचस्क्रीन सिस्टम| यह सिस्टम पूरी तरह से वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है| इसका टच रीस्पॉन्स, स्क्रीन रिजोल्यूशन और चलाने का तरीका अपने बजट के हिसाब से स्मूद और प्रीमियम फ़ील देता है| गाड़ी का व्हीलबेस 2540 mm लंबा होने के कारण अंदर लेगरूम और बेडरूम काफी अच्छा मिल जाता है| आगे की सीटों पर थाई सपोर्ट बेहतर है और बैटरी पैक को फर्श के नीचे सेट करने की वजह से इसमे 315 लीटर का बडा बूट स्पेस मिल जाता है, जो इस साइज़ की इलेक्ट्रिक हैच्बैक में बडा और काम का है| हालांकि की यह सब चीज़े बेहतर होने के बावजूद कुश कमियां भी मिलती है जैसे की, गाड़ी मे ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल नहीं मिलता, बल्कि नॉर्मल मैनुअल ऐसी दिया गया है| इसके साथ ही ORVMs को अंदर से सेट करके के लिए कोई बटन नहीं है, पीछे वाइपर वाशर नहीं मिलता| इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी छोटा और नॉर्मल डिजिटल डिस्प्ले है, जो एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक गाड़ी की कमी महसूस होती है| ओवरॉल इस प्राइस सेगमेंट के अंदर काफी फीचर्स बेस्ट दिए गए है जो इसे बेस्ट परफॉर्मर बनाते है|
Price, Variant & Color Option
किसी भी गाड़ी को खरीदने से पहले pricing बहुत मैटर करती है क्यूंकी मार्केट मे इलेक्ट्रिक कार्स को लेकर बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटिशन है इस लिए क्या जो कार खरीद रहे है वो वैल्यू फॉर मनी है, जरूरते पूरी कर सकती है यह सब मैटर करता है’ हालांकि इंडियन मार्केट मे यह गाड़ी सीधे तौर पर Tata Tiago EV, MG Comet EV जैसे कार्स को टक्कर देती है|
चलिए एक नजर डालते है प्राइसिंग के उपर तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइस लगभग ₹12.80 लाख से शुरू होकर 13.50 लाख तक जाती है| इस बजट नेऊन इसका सीधा मुकाबला Tata Tiago EV, Tata Punch EV से है, इसके अलावा इसी बजट ब्रैकेट मे MG Windsor EV भी कस्टमर्स को अपनी और खींच रही है| हालांकि फीचर्स के मामले में eC3 थोड़ी पीछे जरूर रह जाती है, लेकिन इसका केबिन स्पेस और जबरदस्त राइड कम्फर्ट इसे इस सेगमेंट में आज भी मजबूत बनाए रखता है|
वेरिएन्ट: यह इलेक्ट्रिक गाड़ी तीन वेरिएंट्स मे आती है Feel & Shine (जिसमे DT यानि डुअल-टोन और vibe pack के ऑप्शन भी मिलते है| इसका सबसे बेस वेरिएन्ट ‘Feel’ फीचर्स के मामले मे काफी बेसिक है, इसलिए अगर आप का बजट टाइट है या आप इसे बेसिक मोडेल as a commercial/fleet के लिए खरीदना चाहते है तो Citron eC3 आपके लिए बेस्टऑप्शन साबित हो सकता है| लेकिन अगर आप अपने पर्सनल यूज या फॅमिली के लिए इसे सोच रहे है, तो आप ‘Shine’ वेरिएन्ट जरूर चेक कर सकते है|
कलर्स; इस गाड़ी मे आपको बेहद यूनीक और प्रीमियम कलर ऑप्शन देखने को मिल जाते है जैसे की पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, ज़ेस्टी ऑरेंज और कॉस्मो ब्लू| ये कलर्स वेरिएन्ट के हिसाब से बदलते है| बेस वेरिएन्ट मे मोनोटोन कलर्स मिलते है जबकि टॉप वेरिएन्ट मे सिंगल टोन के साथ डुअल टोन ऑप्शन (with contrasting roof) मिलते है|

Pros
राइड क्वालिटी: बेहतरीन सस्पेन्शन सेटअप, जो इंडियन रोड्स की सोख लेता है|
प्रॅक्टिकल स्पेस: लंबा 2,540 mm व्हीलबेस और इस सेगमेंट में सबसे बडा 315 लीटर का बूट स्पेस|
इन्फोटेन्मेंट: 10 इंच की बड़ी टचस्क्रीन जो वायरलेस ऐन्ड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ स्मूद काम करती है|
फास्ट चार्जिंग: DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे फूल चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लग सकता है|
Cons
फीचर मिसिंग: इस इलेक्ट्रिक कार मे कुछ फीचर्स मिसिंग है जैसे की, ऑटोमैटिक ऐसी, पुश-बटन स्टार्ट और एलेक्ट्रिकली अड़जस्टेबल ORVMs नहीं है|
परफॉर्मेंस: मोटर सिर्फ 57 PS की पावर देती है और इसकी टॉप स्पीड केवल 107 km/hour पर सीमित है|
बेसीक क्लस्टर: स्मॉल और डिजिटल मीटर दिया गया है|
स्लो होम चार्जिंग: घर के नॉर्मल स्विच बोर्ड से इसे चार्ज करने मे 8 से 10 घंटे का समय लगता है|

Final Verdict
Citroen eC3 के साथ कंपनी ने एक बहुत ही अलग ही अप्रोच अपनाई है| इस गाड़ी मे आपको फैन्सी फीचर्स और गैजेट्स देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन प्रॅक्टिकलिटी के मामले में यह बहुत मजबूत है|
क्यूँ ये कार प्रॅक्टिकल बायर्स के लिए बेस्ट है- अगर आपका प्राइमरी गोल इस कार को लेकर, इसे शहर के खराब रास्तों पर रोजाना चलाना है, तो यह बेस्ट चॉइस है| इसका सस्पेन्शन कम्फर्ट इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है| साथ ही, 2540 mm का व्हील बेस और 315 लीटर का बूट स्पेस इसे एक प्रॉपर फॅमिली कार बनाता है| अगर आप फीचर्स से समझौता करके केवल आराम, स्पेस और बेस्ट राइड क्वालिटी चाहते है, तो यह गाड़ी आपके पैसे की पूरी वैल्यू चुकाती है|
हाइ फीचर्स- अगर आपकी उम्मीद इस बजट मे ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, जैसे फीचर्स चाहते है तो ये गाड़ी आपको निराश करेगी| फीचर्स के मामले ये थोड़ा पीछे रह जाती है लेकिन लंबा स्पेस, डेली यूज के लिए यह एक बेस्ट चॉइस हो सकती है|
Disclaimer
यह लेख सावर्जनीक रूप से अवैलेबल इनफार्मेशन, आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स और रिसर्च के आधार पर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है| इस लेख में उपयोग की गई कुछ तस्वीरे Citroen के आधिकारिक स्त्रोतों, सोशल मीडिया पेजों और सार्वजनिक रूप से अवैलेबल मीडिया सामग्री से ली गई है| सभी अधिकार उनके सबंधित मालिकों के पास सुरक्षित है| फीचर्स, कीमत और जानकारी समय के साथ बदल सकती है, इसलिए अधिक जानकारी के लिए अफिशल वेबसाईट अवश्य देखें|
For More Info: Citroen.in
