Why the Bajaj Pulsar 150 Still Matters After 25 Years

25 साल की लेगेसी

2001 में जब बजाज ने पल्सर 150 को इंडियन मार्केट में उतारा था, तब कम्यूटर मोटरसाइकिल्स का मतलब सिर्फ”मैक्सिमम माइलिज और मिनिमम मेंटेनेंस” हुआ करता था। स्टैन्डर्ड 100cc-110cc बाइक्स के जमाने में पल्सर ने आकर एक नया सेगमेंट क्रिएट किया- मस्कुलर टँक, अग्रेसिव स्टैन्स & पेपी ऐक्सेलरैशन ने इंडियन यूथ की सोच ही बदल दी। आज 25 साल, इंडियन टू-व्हीलर मार्केट पूरी तरह बदल चुका है। BS6 फेज-2 OBD-2B इमिशन नॉर्म्स, टीएफ़टी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बोलबाला है। इस दौरान कितनी ही आइकॉनिक बाइक्स आई और चुपचाप मार्केट से गायब हो गईं, लेकिन बजाज पल्सर 150 आज भी बजाज की ऑफिशियल लाइनअप में मौजूद है और इंडिया की हाइएस्ट सेलिंग 150cc मोटरसाइकिल्स में शामिल है।
ध्यान देने वाली बात यह है की, 25th ऐनवर्सरी साल खुद एक टर्निंग पॉइंट पे खड़ा है- बजाज अपनी पूरी पल्सर रेंज को रिफ्रेश कर रहा है, और नेक्स्ट-जनरेशन पल्सर 150 भी जल्द आने वाली है। मतलब ये आर्टिकल एक ऐसी बाइक की स्टोरी है जो अपने आखरी पुराने-जनरेशन फेज में है और जल्द ही एक नया रूप लेने वाली है।
लेकिन सवाल ये उठता है: क्या 2026 में 25 साल के लंबे ईवोलूशन के बाद भी, ये करंट पल्सर 150 उतनी ही रेलेवेंट है जितनी कभी थी- या ये सिर्फ अपने पुराने नाम और ईमोशनल नॉस्टैल्जिया के दम पर टिकी हुई है? और अगर ये इतनी रेलेवेंट है, तो शायद यही वजह है की बजाज इसे पूरी तरह रीइन्वेंट करने जा रहा है।

ओरिजिनल पल्सर एरा

2000s के शुरुवात में इंडियन टू-व्हीलर मार्केट पर 100cc-110cc की फ्यूल-इफिशन्ट बाइक्स का कब्जा था। हीरो होंडा स्प्लेन्डर जैसे मॉडेल्स माइलेज के मामले में हिट थे, लेकिन उनमें स्टाइल, पावर और एक्साइटमेंट की भारी कमी थी। परफॉरमेंस बाइक्स के नाम पर या तो इक्स्पेन्सिव इंपोर्टेड ऑप्शंस थे या 2-स्ट्रोक मॉडेल्स जो टाइटनिंग इमिशन नॉर्म्स के कारण धीरे-धीरे गायब हो रहे थे। इस कम्यूटर और हाइ-एंड परफॉरमेंस के बीच जो बडा गॅप था, बजाज ने बिल्कुल वही टार्गेट किया।
2001 में बजाज ने पल्सर 150 और 180 को लॉन्च करके इंडियन मोटरसाइकिलिंग लैंडस्केप को रातों रात बदल दिया। इसकी डिजाइन फिलोसोफी एकदम अलग थी- मस्कुलर फ्यूल टँक, एग्रेसिव स्टैन्स, ब्रॉड टायर्स और बोल्ड स्टाइलिंग ने 100cc कम्यूटर बाइक्‍स के बॉक्सी लुक को सीधा चैलेंज किया। यंग इंडियन बायर्स, जो पहले मायलेज के चक्कर में बोरिंग डिजाइन से कॉम्प्रोमाइज करते थे, उन्हे पहली बार एक ऐसी बाइक मिली जो पॉकेट-फ़्रेंडली होने के साथ-साथ रोड प्रेज़न्स और स्पीड भी देती थी। 2003 में बजाज ने अपनी पेटेंटेड DTS-i टेक्नॉलजी इंट्रोड्यूस की। इस टेक्नॉलजी ने साफ कर दिया की पल्सर सिर्फ दिखने मे मस्कुलर नहीं है, बल्कि इसके अंदर सॉलिड इंजीनियरिंग बैकअप भी है। ये वो टर्निंग पॉइंट था जहां से पल्सर ने यूथ के दिलों मे अपनी एक अलग जगह बनाई।

bajaj pulsar 150 (2003)
Bajaj Pulsar 150,2003 by philanthropist 1,licensed under CC BY-SA 3.0. Wikimedia Commons

कैसे बदला पल्सर 150-25 साल का सफर

पल्सर 150 का 25-साल का सफर अचानक हुए बदलाव का नतीजा नहीं, बल्कि कन्टिन्यूअस इंजीनियरिंग ईवोलूशन है। हर फेज में बाइक ने बदलते वक्त और कड़ी इमिशन नॉर्म्स के साथ खुद को अडैप्ट किया। बात करते (अर्ली अपडेट्स) के बारे में तो डीटीएस-आइ इंजन के बाद बजाज सिर्फ रॉ पेपर तक सीमित नहीं रहा, उसने राइड कम्फर्ट और मकैनिकल स्टेबिलिटी पर भी फोकस किया, जिससे राइडर्स को खराब रास्तों पर बेहतर हँडलिंग और कम वाइब्रैशन मिला।
इमिशन और सेफ़्टी एरा (BS4 से BS6 तक): सरकारी नॉर्म्स के मुताबिक कार्बोरेटर FI टेक्नॉलजी में शिफ्ट हुआ, और सिंगल-चैनल ABS स्टैन्डर्ड बन गया। फ़ैब्रूअरी 2020 में BS6-कम्प्लायंट FI वर्ज़न लॉन्च हुआ, जिसने क्लीनर इमिशन, स्मूदर थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ईमर्जन्सी ब्रेकिंग में एक्स्ट्रा सेफ़्टी दी, बिना परफ़ॉर्मेंस ड्रॉप किए।
2025/26 लेटेस्ट अपडेट्स: दिसम्बर 2025 में पल्सर 150 को फूल एलईडी हेड्लैम्प, एलईडी ब्लिंकर्स और फ्रेश ग्राफिक्स के साथ रिफ्रेश किया गया।आज के बायर्स सिर्फ मकैनिकल स्ट्रेंथ नहीं, विजुअल अपील और लाइटिंग विज़बिलिटी भी इक्स्पेक्ट करते हैं।

क्यों बची पल्सर 150?

औटोमोटिव हिस्ट्री गवाह है की होंडा CB ट्रिगर, टीवी एस विक्टर जैसे कई पॉपुलर नाम टाइम के साथ फेड हो गए, जबकि सुजुकी जिग्सर जैसे बाइक्स डिक्लाइनिंग सेल्स के चलते बड़ी रीवाइवल का वेट कर रही हैं। लेकिन पल्सर 150 तीन दशक से बिना रुके बिक रही है- और इसकी वजह कोई किस्मत नहीं, सॉलिड स्ट्रैटिजी है।बजाज ने स्टैन्डर्ड और ट्विन डिस्क जैसे वेरिएंट्स लाकर अलग-अलग बजट के बायर्स को टार्गेट किया, ताकि कोई भी राइडर बाहर ना छूटे। बात करते है पार्ट्स अवेलेबिलिटी के बारे मे तो लोकल मकैनिक्स से लेकर टीएर-3 सिटीज तक पल्सर 150 के स्पेर पार्ट्स सस्ते और आसानी से मिलते है, और इंजन टेक्नॉलजी की वजह से मेंटेनेंस और फ्यूल कॉस्ट पॉकेट फ़्रेंडली रहती है। इसमे बजाज का डीप रुरल और अर्बन डीलर नेटवर्क जोड तो, कस्टमर ट्रस्ट प्रीज़र्व करना ईजी हो जाता है। और किसी भी स्मॉल सिटी में सर्विस मिलना गारंटीड है। और सबसे लास्ट मे खुद बाइक का कैरेक्टर भी उतना ही जिम्मेदार है। पल्सर का टिकना कोई रैंडम ओपिनियन नहीं, बल्कि इसी प्रीसाइस मार्केट पोजीशनिंग और सप्लाइ चेन स्ट्रेंथ का रिजल्ट है।

bajaj pulsar 2004
The 2004 Bajaj Pulsar 150 DTSi by User:rajesh, licensed under CC BY-SA 3.0. Wikimedia Commons

2026 की पल्सर

आज पल्सर सिर्फ अपने पुराने नाम पर नहीं, बल्कि प्रॅक्टिकल अपडेट्स के साथ मार्केट में टिकी हुई है। इंजन वही ट्रस्टेड 149.5cc, सिंगल-सिलिन्डर, एयर-कूल्ड, डीटीएस-i है जिसमे 13.8 bhp पावर और 13.25 Nm टॉर्क, 5-स्पीड मैनुअल गेयरबॉक्स मिलता है। मेकेनिकली ये बाइक ऑल्मोस्ट अनचेन्ज्ड है; कर्ब वेट 148 kg के आसपास है, सीट हाइट 785 mm है, और फ्यूल टँक 15 लिटर्स का है जो हाइवै स्टेबिलिटी और डेली प्रैक्टिकैलिटी दोनों के लिए बैलेन्स्ड सेटअप है।
जहां रियल चेंज दिखता है वो है सेफ़्टी और लाइटिंग में। सिंगल-चैनल ABS स्टैन्डर्ड है, और वेरिएन्ट के हिसाब से रेयर में ड्रम या डिस्क मिलते है। दिसम्बर 2025 वाले रिफ्रेश में पल्सर 150 को फाइनली हैलोजन से एलईडी हेड्लैम्प और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स मिले, इंस्ट्रूमेंट कॉनसॉल में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल, एसएमएस अलर्ट्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स आ गए है, जो इसे सिर्फ एक मकैनिकल बाइक नहीं, थोड़ी कनेक्टेड भी बना देते है।
करंट लाइन-अप में सिंगल डिस्क और ट्विन डिस्क, दो मेन वेरिएंट्स है, जिनकी एक्स-शोरूम प्राइजिंग अराउंड 1- 1.20 लाख के बीच है। लेकिन सिटी के अकॉर्डिंग प्राइस मे बदलाव हो सकते है इसलिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करे।

रनिंग कॉस्ट

पल्सर की 25 साल की सर्वाइवल स्टोरी सिर्फ ब्रांड लॉयल्टी या नॉस्टैल्जिया से नहीं चलती- रनिंग कॉस्ट भी उतनी ही बड़ी वजह है। यही चीज बजाज की कम्यूटर स्ट्रैटिजी को असली मतलब देती है। मैन्यफैक्चरर-क्लैम माइलिज अक्सर लैब कन्डिशन में टेस्ट होता है, इसलिए फिक्स्ड नंबर्स पे भरोसा करने से बेटर है की राइडर अपनी एक्चुअल राइडिंग के हिसाब से कॉस्ट निकाले।
BikeWale के यूजर-रेपोर्टेड डाटा के मुताबिक रियल-वर्ल्ड एवरेज माइलिज लगभग 49 kmpl रहता है, लेकिन ये नंबर सिटी ट्रैफिक और हाइवै राइडिंग में काफी चेंज होता है। एक एवरेज राइडर का मंथली रनिंग 500 km है तो कुछ रीअलिस्टिक सिनेरियोज़ काम आते है:
– हेवी सिटी ट्रैफिक में अगर माइलिज 40 kmpl तक गिर जाए, तो मंथली फ्यूल कॉस्ट लगभग ₹1300 (साल भर ₹15,600, यानि ₹2.50/km)
– मिक्स्ड राइडिंग में 45 kmpl पे ये ₹1,115 मंथली (₹2.22/km) है
– हाइवै पे स्टेडी राइडिंग से 50 kmpl तक पहुँचने पर कॉस्ट सिर्फ ₹1,040 मंथली (₹2.00/km) रहता है।
(पेट्रोल ₹100/लीटर मान कर)
इस रेंज से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की, रनिंग कॉस्ट राइडर की अपनी हैबिट पे डिपेंड करती है।

bajaj pulsar 150 in 2025


पल्सर N125-क्यूँ एक पल्सर बची, दूसरी नहीं

जब बजाज ने ऑक्टोबर 2024 में पल्सर N125 को एक कंप्लीटली न्यू प्लेटफॉर्म, लाइटवैट और पेपी 124.5cc इंजन के साथ लॉन्च किया था, तो लग रहा था की ये यूथ स्ट्रीटफाइटर को डोमिनेट करेगी। लेकिन लॉन्च के दो साल से भी कम समय में, मल्टीपल औटोमोटिव पब्लिकेशंस (ऑटोकार इंडिया, मोटरबीम, ड्राइवस्पार्क) की रेपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया में इसकी डीलरशिप डिस्पैचेज़ रोक दी गई है। बाइक अभी भी बजाज की वेबसाईट पे लिस्टेड है, लेकिन प्रॅक्टिकली डिस्कंटिन्यू हो चुकी है। इंटरेस्टिंग बात यह है की बजाज इसे अभी भी नेपाल, पेरू, कोलंबिया और मोरक्को जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स मे एक्सपोर्ट कर रहा है- मतलब प्रॉब्लेम प्रोडक्ट मे नहीं, सिर्फ इंडियन मार्केट-फिट मे थी।
ये केस स्टडी दिखाती है की आखिर क्यूँ एक ब्रांड-न्यू प्लेटफॉर्म की बाइक फैल हो जाती है, जबकि 25 साल पुरानी पल्सर 150 बिना रुकावट बिकती रहती है। सबसे पहला फैक्टर है डिजाइन आइडेंटिटी- N125 का डिजाइन स्लिम और फ्यूचरिस्टिक था, लेकिन इंडियन बायर्स को पल्सर नाम से हेवी, ब्रॉड और अग्रेसीव रोड प्रेजेंस उम्मीद रहती है। पल्सर 150 का क्लासिक मस्कुलर टैंक और सॉलिड स्टैंस आज भी एक बिग बाइक का फ़ील देता है, जो N125 नहीं दे पाई।
बात करते है दूसरे फैक्टर के बारे में तो फीचर & सेफ़्टी एक्सपेक्टेशन्स। इस सेगमेंट मे हीरो एक्सट्रीम 125R और टीवीएस रेडर जैसे ऑप्शंस पहले से स्टैबल थे, और बायर की एक्स्पेक्टैशन टीएफ़टी कॉनसॉल और ABS की थी लेकीन ये चीज़े N125 में मिसिंग थी। वहीं पल्सर 150 सिंगल-चैनल ABS के साथ आती है, जो बायर्स को ज्यादा ट्रस्टवर्दी बनाता है। इन दोनों फ़ैक्टर्स से एक पैटर्न निकलता है: सिर्फ अच्छी इंजीनियरिंग बाइक को नहीं जिताती।

bajaj pulsar n125


आज के टाइम पल्सर किसे खरीदनी चाहिए

पल्सर 150 सबके लिए नहीं है, और यही होनेस्ट बात हर बायर को पहले समझनी चाहिए। ये बाइक उन लोगों के लिए आइडील है जो रोज 50-60 km कम्यूट करते है और एक रग्ड, स्टेबल, हैसल-फ्री रीलाइअबिलटी चाहते है- जहां बाइक क्वायटली अपना काम करे और बजट कॉन्शस बायर्स के लिए भी ये स्मार्ट चॉइस है, क्यूंकी स्पेअर पार्ट्स हर गली के शॉप मे ईजी मिल जाते है। लेकिन अगर आप उन बायर्स मे से है जिन्हे टीएफ़टी कलर डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मल्टीपल राइडिंग मोड्स या स्लिपर क्लच चाहिए तो टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V या नए पल्सर N160 वेरिएंट्स बेटर ऑप्शंस है। अगर आप सिटी ट्रैफिक में एक लाइट वेट, बाइक ढूंढ रहे है तो पल्सर 150 का कर्ब वेट स्लो तट्राफिक में थोड़ा हेवी महसूस हो सकता है- इस केस में हल्के ऑप्शंस देखना बेस्ट रहेगा।

लेगसी vs रियालिटी

तो क्या बजाज पल्सर 150 आज के टाइम मे भी उतनी ही रेलवन्ट है, या ये सिर्फ अपने पुराने नाम और नॉस्टैल्जिया के दम पर टिकी हुई है? फ़ैक्ट्स के हिसाब से जवाब साफ है: पल्सर 150 सिर्फ नॉस्टैल्जिया पर नहीं, बल्कि मार्केट की सबसे प्रॅक्टिकल जरूरत पर टिकी है। जहां बजाज के नए प्लेटफॉर्म (जैसे N125 मार्केट कंपटीशन में स्ट्रगल करते दिखे, वहां ओरिजनल पल्सर 150 का फार्मूला एकदम सिम्पल और हिट रहा और दिसम्बर 2025 के एलईडी अपडेट्स और डिजिटल इन्स्ट्रूमेंटेशन ने इसे एक अलग फ़ील दी है। और जल्दी ही बजाज अपना नेक्ट-जनरेशन मोडेल लॉन्च करने वाला है ये पल्सर को चाहने वालों के लिए बहुत ही बेस्ट न्यूज है।
for explore morehttps://mtechskynet.com/category/ev/

डिस्क्लेमर

इस आर्टिकल में दिए प्राइसेस, स्पेसिफिकेशन्स और वेरिएन्ट डिटेल्स पब्लिश होने के वक्त की इनफार्मेशन पर बेस्ड है और टाइम के साथ चेंज हो सकते है। इग्ज़ैक्ट प्राइस और अवैलबिलिटी अपने नियरेस्ट बजाज डीलरशिप से कन्फर्म करे। ये आर्टिकल इंडिपेंडेंट रिसर्च और पब्लिक्ली अवैलबल सोर्सेज़ पर बेस्ड है, यह कोई स्पॉन्सर्ड कंटेन्ट नहीं है।

Leave a Comment